'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा के साथ नजर आएगा ये एक्टर, ऑस्कर में नॉमिनेट हुई थी पिछली फिल्म
Vishal Jethwa In Shakti Shalini: 'शक्ति शालिनी' मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म है। फिल्म में लीड रोल में ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा हैं। अब इस फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हो चुकी है। जानिए, कौन है वो?
विस्तार
'शक्ति शालिनी' मैडॉक यूनिवर्स की मच अवेटेड फिल्म है। फिल्म में ‘सैयारा’ स्टार अनीत पड्डा नजर आएंगी। इस मूवी की शूटिंग मार्च में शुरू होगी। फिल्म में जबरदस्त ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा। हाल ही इस फिल्म के मेल एक्टर को लेकर भी अपडेट सामने आई है।
विशाल जेठवा होंगे फिल्म का हिस्सा
‘शक्ति शालिनी’ एक फीमेल-लेड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक विशाल जेठवा ने यह फिल्म साइन कर ली है। मैडॉक यूनिवर्स की इस फिल्म में वह अनीत पड्डा के साथ नजर आएंगे। वह फिल्म में अनीत के किरदार के लवर का रोल करेंगे।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘शक्ति शालिनी’ में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ एक पर्सनल और इमोशनल एंगल भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स आगे भी मजेदार फिल्में ला रहा है। इसी साल के अगस्त में 'भेड़िया 2' और साल के आखिर में 'चामुंडा' फिल्म भी रिलीज हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें: मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की आगामी फिल्मों में 'शक्ति शालिनी' से लेकर 'चामुंडा' तक शामिल, जानिए रिलीज डेट
विशाल जेठवा का करियर फ्रंट
विशाल जेठवा ने ‘होमबाउंड’ और ‘मर्दानी 2’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था। उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ तो ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में भी शॉर्टलिस्ट की गई थी। इस फिल्म में भी विशाल के अभिनय को सराहा गया था।
