{"_id":"6985dd967324911afb05d20e","slug":"yash-raj-films-denies-sensationalizing-missing-girls-data-after-accusations-of-paid-promotion-of-mardaani-3-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या 'मर्दानी 3' पर लगे पेड प्रमोशन के आरोप? दिल्ली पुलिस के ट्वीट के बाद यश राज फिल्म्स ने दी ये साफाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
क्या 'मर्दानी 3' पर लगे पेड प्रमोशन के आरोप? दिल्ली पुलिस के ट्वीट के बाद यश राज फिल्म्स ने दी ये साफाई
Fri, 06 Feb 2026 05:55 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 06 Feb 2026 05:55 PM IST
सार
Mardaani 3: हाल ही में दिल्ली पुलिस ने झूठी अफवाहें फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। इसे 'मर्दानी 3' के प्रमोशन से जोड़ा गया। अब इस मामले पर YRF ने सफाई दी है।
विज्ञापन
मर्दानी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यश राज फिल्म्स (YRF) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों का खंडन किया है, जिनमें दिल्ली में 'लापता लड़कियों' की वायरल रिपोर्ट्स को फिल्म 'मर्दानी 3' के प्रमोशन से जोड़ा गया।
यह विवाद उन रिपोर्ट्स के बाद शुरू हुआ, जिनमें दावा किया गया था कि 2026 के पहले 15 दिनों में दिल्ली में लापता लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
इन दावों पर नेटिजन्स ने आरोप लगाया कि यह दावे फिल्म 'मर्दानी 3' के प्रमोशन के लिए एक सोची समझी साजिश है। फिल्म इसी तरह के मुद्दों पर आधारित है।

YRF ने आरोपों से किया इंकार
शुक्रवार को, YRF ने खुद को पेड प्रमोशन के आरोपों से दूर कर लिया और दिल्ली में लापता लड़कियों की रिपोर्ट्स के बारे में प्रचार बनाने में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया।
जब एएनआई ने प्रोडक्शन हाउस से संपर्क किया, तो YRF के प्रवक्ता ने सवाल के जवाब में कहा, 'यश राज फिल्म्स एक 50 साल पुरानी कंपनी है जो नैतिक और पारदर्शी होने के मूल सिद्धांतों पर बनी है। हम सोशल मीडिया पर लग रहे आरोपों का जोरदार खंडन करते हैं कि 'मर्दानी 3' के प्रमोशनल कैंपेन ने इस तरह के मुद्दे को सनसनीखेज बनाया है। हमें अपने अधिकारियों पर पूरा भरोसा है कि वे सही समय पर सभी तथ्य और सच्चाई सामने लाएंगे।'

दिल्ली पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी के बारे में अटकलों का खंडन किया। पुलिस ने कहा 'जांच करने के बाद हमने पाया कि दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जो चर्चा हो रही है, उसे पेड प्रमोशन के जरिए बढ़ावा दिया जा रहा है। पैसे की लालच में दहशत फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।'
दिल्ली पुलिस पीआरओ संजय त्यागी ने गुरुवार को कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में शहर में लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट्स में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

After following a few leads, we discovered that the hype around the surge in missing girls in Delhi is being pushed through paid promotion. Creating panic for monetary gains won't be tolerated, and we'll take strict action against such individuals.
— Delhi Police (@DelhiPolice) February 6, 2026
'मर्दानी 3' का कलेक्शन
आपको बता दें कि 'मर्दानी 3', मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसके निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं। इसमें रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम किरदारों में हैं। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने आठ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 26.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।