सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakhi Sawant spotted In exotic Bridal LooK Wearing Heavy Makeup and dress video

क्या फिर शादी करने वाली हैं राखी सावंत? हाथ में वरमाला थामे दुल्हन बनीं आईं नजर, वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 06 Feb 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने लुक और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे दुल्हन बनी नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant spotted In exotic Bridal LooK Wearing Heavy Makeup and dress video
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर राखी सावंत अपने अजीबो-गरीब बयान और पहनावे को लेकर खूब लाइमलाइट में रहती हैं। उनका एक वीडियो फिर सामने आया है। इसमें उन्हें दुल्हन के लिबास में देखा जा सकता है। नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं कि क्या राखी फिर शादी करने वाली हैं?

Trending Videos

राखी बोलीं- 'आज मैं दुल्हन बनी हूं'
एक वीडियो सामने आया है। इसमें राखी सावंत काफी सजी-धजी नजर आ रही हैं। गोल्डन कलर की हैवी वर्क साड़ी में उन्हें देखा जा सकता है। उनके हेयरस्टाइल ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। गुलाब के फूलों से उन्होंने हार्ट शेप डिजाइन बालों में बनाया है। राखी ने वरमाला हाथ में थामी हुई है और वे पैपराजी से कह रही हैं, 'आज मैं पूरी एक्जोटिक दुल्हन बनी हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

'मंजुलिका' कहे जाने पर भड़कीं ड्रामा क्वीन
राखी सावंत एक अन्य वीडियो में पैपराजी पर नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। वे कह रही हैं, 'मैं मंजुलिका दिख रही हूं क्या। 'तेरी मां मंजुलिका'। राखी के इस वीडियो पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, फूलदान लग रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इनको 'द 50' शो में क्यों नहीं लिया'?




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


राखी सावंत की निजी जिंदगी
राखी सावंत की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दो बार शादी की थी। हालांकि, उनकी दोनों ही शादी ज्यादा चल नहीं पाईं। आदिल खान दुर्रानी के साथ उनकी शादी काफी चर्चा में रही। दोनों का रिश्ता एक खराब मोड़ पर आकर टूटा। साल 2023 में दोनों अलग हो गए थे। राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा सहित कई आरोप लगाए थे। इसके बाद आदिल को गिरफ्तार किया गया था। करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद आदिल बाहर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed