सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arijit Singh New Song Teaser Release Sing With Lulia Vantur To Salman Khan Backed Short Film Echoes Of Us

Arijit Singh: अरिजीत के नए गाने का टीजर रिलीज, यूलिया वंतूर के साथ दी आवाज; सलमान खान से है यह कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Feb 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Arijit Singh New Song: प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहने के बाद अब अरिजीत सिंह के नए गाने का टीजर सामने आया है। गाने में उनके साथ सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी आवाज दी है। यहां देखिए गाने का टीजर…

Arijit Singh New Song Teaser Release Sing With Lulia Vantur To Salman Khan Backed Short Film Echoes Of Us
अरिजीत सिंह के नए गाने का टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद से अरिजीत सिंह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच अब अरिजीत सिंह के नए गाने का टीजर सामने आया है। अरिजीत ने ये गाना शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में गाया है, जिसमें यूलिया वंतूर और दीपक तिजोरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत सलमान खान के म्यूजिक लेबल के तहत तैयार किया गया है।

Trending Videos

यूलिया के साथ अरिजीत ने दी आवाज
जो राजन द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' के पहले गीत 'तेरे संग' का टीजर आज जारी किया गया है। गाने में यूलिया वंतूर और दीपक तिजोरी नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने यूलिया के साथ मिलकर गाया है। यह गाना सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया है। यूलिया का नाम पिछले काफी वक्त से सलमान खान के साथ जोड़ा जाता रहा है। ऐसे में अब यूलिया की शॉर्ट फिल्म के गाने को भी सलमान खान द्वारा ही लॉन्च किया गया है। इससे दोनों की नजदीकियों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Iulia V Vantur (@vanturiulia)




यह खबर भी पढ़ेंः ‘यह कोई नुकसान नहीं’, अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर लकी अली ने दी प्रतिक्रिया; बोले- उसके अंदर कुछ टूटा होगा

पूजा बत्रा ने किया है फिल्म का निर्माण
'इकोज ऑफ अस' में दीपक तिजोरी और यूलिया वंतूर के अलावा स्पेनिश अभिनेत्री एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। ‘तेरे संग’ गाना यूलिया और अरिजीत का पहला कोलैबरेशन है। इस शॉर्ट फिल्म का निर्माण अभिनेत्री पूजा बत्रा ने एलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया है। पिछले साल 28 जून 2025 को सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'इकोज ऑफ अस' की टीम को शुभकामनाएं देते हुए फिल्म की रिलीज के लिए बधाई दी थी। साथ ही 47 सेकंड का पहला लुक टीजर भी साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed