सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   The Raja Saab To Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Parasakthi Movies And series to Release On OTT This Weekend

OTT Release: पॉपकर्न कर लीजिए तैयार! धमाकेदार होगा फरवरी का पहला सप्ताहांत; रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 06 Feb 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Release This Weekend: क्या आप इस वीकएंड घर बैठे ओटीटी पर ही कुछ बढ़िया देखना चाहते हैं? तो इस बार की ओटीटी लिस्ट काफी खास है। जानिए

The Raja Saab To Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Parasakthi Movies And series to Release On OTT This Weekend
OTT Release This Weekend - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आज शुक्रवार 06 फरवरी को कई नई फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' पहले से लगी हैं। लेकिन, जिन दर्शकों को वीकएंड पर थिएटर्स जाने में दिलचस्पी नहीं है या सर्द मौसम में घर बैठे ही कोई बढ़िया फिल्म-सीरीज एंजॉय करना चाहते हैं तो उनके लिए भी दिलचस्प ऑप्शन हैं। जानिए फरवरी के पहले वीकएंड पर ओटीटी की लिस्ट में क्या है?

Trending Videos

The Raja Saab To Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Parasakthi Movies And series to Release On OTT This Weekend
द राजा साब - फोटो : एक्स

फिल्म 'द राजा साब'
प्रभास अभिनीत फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है। फिल्म 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है। थिएटर्स में फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। देखना दिलचस्प होगा कि यह ओटीटी पर क्या कमाल करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Raja Saab To Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Parasakthi Movies And series to Release On OTT This Weekend
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ - फोटो : X

'किस किस प्यार करूं 2' 
कपिल शर्मा अभिनीत फिल्म 'किस किस प्यार करूं 2' भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। यह फिल्म आज शुक्रवार 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

The Raja Saab To Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Parasakthi Movies And series to Release On OTT This Weekend
डेथ व्हिस्परर 3 - फोटो : X

'डेथ व्हिस्परर 3'
इस वीक थाई हॉरर फिल्म 'डेथ व्हिस्परर 3' भी देखने के लिए उपलब्ध है। यह फिल्म अक्तूबर 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर रही थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। 04 फरवरी 2026 से यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
 

'शबद- रीत और रिवाज' 
यह छह एपिसोड की ड्रामा सीरीज है। यह 16 वर्षीय किशोर घुप्पी की कहानी है, जिसे हकलाने की बीमारी है। फुटबॉल के लिए उसमें गजब का जुनून है। इसके चलते पिता के साथ उसका टकराव होता है। दरअसल, उसके पिता चाहते हैं कि घुप्पी, परिवार की भक्ति वाले रागी गायन की पवित्र परंपरा को आगे बढ़ाए। सीरीज पंजाब के खूबसूरत बैकग्राउंड पर बेस्ड है। इसमें घुप्पी के संघर्ष, डर, महत्वाकांक्षा को दिखाया है। कमी के बावजूद अपनी मेहनत के बूते वह अपना सफर तय करता है। इस सीरीज को 06 फरवरी से जी5 पर देख सकते हैं। 

क्वीन ऑफ चेस
यह एक डॉक्यूमेंट्री है। इसमें दुनिया के टॉप 10 शतरंज खिलाड़ियों में अकेली महिला 'जुडिट पोल्गर' की जिंदगी को दिखाया गया है। सीरीज में पुरुष प्रधान खेल में उनके सफर की कहानी बयां की गई है। इसे 6 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

The Raja Saab To Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Parasakthi Movies And series to Release On OTT This Weekend
पराशक्ति - फोटो : यूट्यूब

'पराशक्ति'
साउथ इंडस्ट्री की फिल्म 'पराशक्ति' भी आज शुक्रवार से ओटीटी पर रिलीज हो रही है। एक्टर शिवकार्तिकेयन की यह फिल्म 10 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फरवरी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसने दस्तक दी है। इसे 07 फरवरी से जी5 पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed