{"_id":"6984d799594edb397203c3d7","slug":"mardaani-3-box-office-collection-on-day-7-total-earning-of-rani-mukerji-film-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mardaani 3 Box Office: सातवें दिन लड़खड़ाई 'मर्दानी 3', बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाए सिर्फ इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mardaani 3 Box Office: सातवें दिन लड़खड़ाई 'मर्दानी 3', बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाए सिर्फ इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:17 PM IST
सार
Mardaani 3 Collection Day 7: आज गुरुवार को 'मर्दानी 3' की रिलीज का सातवां दिन है। आईए जानते हैं फिल्म ने 'बॉर्डर 2' के आगे कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
मर्दानी 3
- फोटो : अमर उजाला
रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज का आज सातवां दिन है। फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसके बाद इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
मर्दानी 3
- फोटो : यूट्यूब
'मर्दानी 3' का पिछला कलेक्शन
- 'मर्दानी 3' ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये की कमाई करके शुरुआत की थी।
- दूसरे दिन शनिवार को इसने 6.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
- तीसरे दिन रविवार को इसने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- चौथे दिन इसकी कमाई 2.25 करोड़ रुपये रही थी।
- पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.6 करोड़ रुपये था।
- छठे दिन इसने 2.1 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्दानी 3
- फोटो : यूट्यूब
'मर्दानी 3' का आज का कलेक्शन
- 'मर्दानी 3' ने आज खबर लिखे जाने तक 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- पिछले दिनों के मुकाबले आज फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट आई है।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये हो गया है।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये है।
- इस लिहाज से फिल्म की कमाई कम है।
मर्दानी 3 की घोषणा 2024 में की गई थी
- फोटो : सोशल मीडिया
'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की फिल्मों का कलेक्शन
'मर्दानी' सीरीज की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। सातवें दिन इसका कलेक्शन 1.94 करोड़ रुपये था। 'मर्दानी 2' (2019) ने सातवें दिन 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कह सकते हैं कि 'मर्दानी 3' अपनी पिछली फिल्मों के मुकाबले बहुत अच्छा नहीं कर पा रही है। 'मर्दानी' का कुल कलेक्शन 35.82 करोड़ रुपये था। वहीं 'मर्दानी 2' ने 47.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दोनों फिल्में हिट रही थीं।

फिल्म की स्टारकास्ट
यशराज फिल्म्स की 'मर्दानी' सीरीज की तीसरी फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। इसके निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं। इसमें रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला, मल्लिका प्रसाद, जिस्सू सेनगुप्ता, इंद्रनील भट्टाचार्य और मिखाइल यावलकर अहम किरदारों में हैं। इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।