{"_id":"6982b233ea0e25eafc0e25b6","slug":"mardaani-3-vs-border-2-box-office-collection-on-tuesday-total-earning-of-bollywood-films-2026-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन 'मर्दानी 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'मर्दानी 3', बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' ने बनाई मौजूदगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पांचवें दिन 'मर्दानी 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'मर्दानी 3', बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' ने बनाई मौजूदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:13 AM IST
सार
Box Office Collection: 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। वीकएंड के बाद दोनों फिल्मों का कलेक्शन घटा है। 'मर्दानी 3' का कलेक्शन पिछली दो फिल्मों की तरह ही है। आइए जानते हैं 'बॉर्डर 2' ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। इनमें 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' और 'मयसभा' शामिल हैं। 'बॉर्डर 2' 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। वहीं 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है। आइए जानते हैं पांचवें दिन 'मयसभा' ने कितना कलेक्शन क्या है?
Trending Videos
2 of 5
मर्दानी 3
- फोटो : यूट्यूब
'मर्दानी 3' का कलेक्शन
रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड के बाद इस फिल्म का कलेक्शन घटा है। रविवार को इसने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.25 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 52 करोड़ रुपये है।
मल्लिका प्रसाद फिल्म 'मर्दानी 3' में
- फोटो : इंस्टाग्राम
मर्दानी फ्रेंचाइजी का पांचवें दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन 'मर्दानी' (2014) ने 2.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'मर्दानी 2' (2019) ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'मर्दानी 3' ने पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से देखें तो पांचवें दिन 'मर्दानी 3', 'मर्दानी 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।
4 of 5
'बॉर्डर 2' ट्रिब्यूट ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बारहवें दिन यानी मंगलवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। सोमवार को भी फिल्म का कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये था। वीकएंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के मुताबिक इसका टोटल कलेक्शन 286.75 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि सोमवार को मेकर्स ने दावा किया था फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म मायासभा
- फोटो : सोशल मीडिया
'मयसभा' का कलेक्शन
अभिनेता जावेद जाफरी की अदाकारी वाली फिल्म ‘मयसभा’ की रिलीज को आज छह दिन हो चुके हैं। फिल्म ने पांचवें दिन महज 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को फिल्म ने 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके निर्देशक राही अनिल बर्वे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।