सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lucky Ali Reacts On Arijit Singh Retirement From Playback Singing Says I Am Agree With His Decision

‘यह कोई नुकसान नहीं’, अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर लकी अली ने दी प्रतिक्रिया; बोले- उसके अंदर कुछ टूटा होगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Feb 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Lucky Ali On Arijit Singh Retirement: पॉप सिंगिंग में अपना अलग मुकाम हासिल करने वाले लकी अली ने अरिजीत के रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर क्या कुछ कहा…

Lucky Ali Reacts On Arijit Singh Retirement From Playback Singing Says I Am Agree With His Decision
लकी अली और अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद फिल्म और संगीत जगत के कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अरिजीत के फैसले से एक ओर जहां कई लोग हैरान थे। वहीं दूसरी ओर संगीत जगत के कई लोगों ने उनके इस फैसले को उचित करार दिया। अब अरिजीत के मामले पर सिंगर लकी अली की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Trending Videos

मैं अरिजीत के फैसले से सहमत
पीटीआई के साथ बातचीत में लकी अली ने अरिजीत के फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि संगीतकार की भावनाओं को समझने के लिए आपको उसे उसके स्थान पर रखकर देखना होगा। अगर उसने ऐसा कदम उठाया है, तो उसके भीतर कुछ टूट गया होगा। मैं अरिजीत के इस कदम से पूरी तरह सहमत हूं। यह कोई नुकसान नहीं है। वह निश्चित रूप से गाएंगे और अपनी भावनाओं को जाहिर भी करेंगे, लेकिन उन परिस्थितियों में नहीं जो पहले थीं। आपको अपना रास्ता खुद बनाना होता है, जैसे हमने बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ भी आसानी से नहीं मिलता
म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने सफर पर बात करते हुए लकी अली ने कहा कि कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। आपको अपनी बात बेहतरीन तरीके से रखनी होती है। अपने काम के प्रति आश्वस्त होना पड़ता है। एक बार जब आप इस बाधा को पार कर लेते हैं, तो चीजें थोड़ी आसान हो जाती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि रास्ता आसान हो जाता है, लेकिन यह स्पष्ट जरूर हो जाता है।


यह खबर भी पढ़ेंः Ghooskhor Pandat: विवाद पर मेकर्स और एक्टर मनोज बाजपेयी ने दी सफाई, बोले- हम लोगों की भावना का सम्मान करते हैं

अरिजीत ने सोशल मीडिया पर की थी घोषणा
अरिजीत सिंह ने पिछले महीने प्लेबैक सिंगिंग से अचानक रिटायरमेंट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। अरिजीत ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, ‘नमस्कार। आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। श्रोताओं के रूप में आपने इन सभी वर्षों में जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इस पेशे को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।’ हालांकि, अरिजीत ने ये स्पष्ट किया था कि वो संगीत बनाना और कॉन्सर्ट करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed