सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor And Radhika Madan Upcoming Movie Subedaar Movie Poster Release

‘सूबेदार’ का पोस्टर रिलीज, ताबड़तोड़ एक्शन करेंगे अनिल कपूर; जानें ओटीटी पर कहां देख सकेंगे फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 06 Feb 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Anil Kapoor Movie Subedaar Movie Poster: 69 साल की उम्र में अनिल कपूर का एक्शन अंदाज दर्शकों को दिखेगा। शुक्रवार को उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘सूबेदार’ का पहला पोस्टर रिलीज हुआ। ओटीटी पर रिलीज होने वाली यह फिल्म कहां देख सकेंगे? जानिए।

Anil Kapoor And Radhika Madan Upcoming Movie Subedaar Movie Poster Release
अनिल कपूर, राधिका मदान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

‘सूबेदार’ फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा ना होने के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। इस मूवी में अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल में नजर आएंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर मूवी है। फिल्म का पहला पोस्टर और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी आज मेकर्स ने शेयर की है। 

Trending Videos

कौन से प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘सूबेदार’ के पोस्टर में अनिल कपूर स्वैग के साथ पंच मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन करेंगे। यह मूवी अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही यह फिल्म रिलीज हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Faisal Malik (@whofaisalmalik)


क्या है मूवी की कहानी?
इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। अनिल कपूर इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर भी हैं। मूवी में अनिल कपूर एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। जो परिवार पर खतरा आने पर दुश्मनों से निपटने के लिए फिर से अपने पुराने अवतार में लौटता है। फिल्म में एक्शन के साथ एक इमोशनल एंगल भी है। 

ये खबर भी पढ़ें: अनिल कपूर ने 26 साल पुरानी फिल्म को लेकर किया पोस्ट, इस बात पर फैन हुआ नाराज; अभिनेता को मांगनी पड़ी माफी  

अनिल कपूर करियर फ्रंट पर और क्या कर रहे हैं? 

‘सूबेदार’ के अलावा अनिल कपूर कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। पिछले साल फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। इस साल 'अल्फा' और 'किंग' फिल्म में भी नजर आएंगे। दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। 'किंग' फिल्म में अनिल कपूर के अलावा कई नामी एक्टर्स भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed