सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filed A Plea Against Shahid Kapoor Starrer O Romeo Gangster Hussain Ustara Daughter Demand To Stay On Release

‘घूसखोर पंडित’ के बाद अब ‘ओ रोमियो’ पर लटकी तलवार, शाहिद कपूर की फिल्म के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Feb 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

O Romeo Controversy: मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं था, इस बीच अब शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ के खिलाफ भी कोर्ट में याचिका दायर हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों ‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर लटकी है तलवार…

Filed A Plea Against Shahid Kapoor Starrer O Romeo Gangster Hussain Ustara Daughter Demand To Stay On Release
ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर इन दिनों विवाद गर्माया हुआ है। फिल्म रिलीज से पहले ही अपने टाइटल को लेकर विवादों में घिर गई है। इस बीच अब शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ भी कानूनी पचड़े में फंस गई है। फिल्म को लेकर कोर्ट में याचिका दायर कर रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है।

Trending Videos

पुलिस स्टेशन में शिकायत और कोर्ट में याचिका
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर अब खतरा मंडराने लगा है। वजह है फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग। दरअसल, ‘ओ रोमियो’ को लेकर मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। हुसैन ‘उस्तरा’ शेख की बेटी ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और कोर्ट का रुख करते हुए रिलीज पर रोक लगाने की याचिका भी दायर की है। सनोबर शेख का कहना है कि ट्रेलर में उनके पिता की छवि को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है। ट्रेलर में उन्हें सनकी और गैंगस्टर के तौर पर दिखाया गया है। फिल्म के रिलीज से उन्हें और उनके बच्चों को गहरी क्षति पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Filed A Plea Against Shahid Kapoor Starrer O Romeo Gangster Hussain Ustara Daughter Demand To Stay On Release
ओ रोमियो - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मेरे पिता ने अपराध रोकने में की मदद
सनोबर शेख का कहना है कि उनके पिता ने पूरे भारत में, विशेष रूप से मुंबई में अपराधों को रोकने में योगदान दिया। उन्होंने अपराधियों से निपटने में पुलिस और खुफिया एजेंसियों की मदद की, लेकिन फिल्म में उन्हें गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। सनोबर शेख ने कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में दावा किया है कि फिल्म उनके पिता की जीवनी पर बनी है और उनके पिता के जीवन को गैंगस्टर जैसा दिखाने की कोशिश की गई है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज और पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ कोर्ट में याचिका और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

यह खबर भी पढ़ेंः Ghooskhor Pandat: विवाद पर मेकर्स और एक्टर मनोज बाजपेयी ने दी सफाई, बोले- हम लोगों की भावना का सम्मान करते हैं

हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर है फिल्म
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक विशाल भारद्वाज ने ये स्पष्ट किया था कि ‘ओ रोमियो’ लेखक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है। हालांकि, फिल्म में उन्होंने कई जगह क्रिएटिव लिबर्टी भी ली है। इसके चलते कई हिस्सों में बदलाव है। विशाल भारद्वाज ने कहा था कि इसीलिए उन्होंने गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के परिवार से कोई अनुमति नहीं ली, क्योंकि उन्होंने हुसैन जैदी से उनकी किताब के राइट्स लिए थे। विशाल भारद्वाज का कहना है कि गैंगस्टर के परिवार से हुसैन जैदी को अनुमति लेनी चाहिए थी या उन्होंने अनुमति ली होगी। मेरी फिल्म हुसैन जैदी की किताब पर है, इसलिए मैंने उनसे राइट्स लिए हैं।

Filed A Plea Against Shahid Kapoor Starrer O Romeo Gangster Hussain Ustara Daughter Demand To Stay On Release
ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया

आंशिक रूप से हुसैन उस्तरा से प्रेरित है फिल्म
हालिया इंटरव्यू में हुसैन जैदी ने भी ये कहा था कि फिल्म सौ प्रतिशत हुसैन 'उस्तारा' शेख की जीवनी पर आधारित नहीं है। सिर्फ आंशिक तौर पर हुसैन उस्तरा के किरदार से प्रेरित है। विशाल भारद्वाज ने अपनी कलात्मकता से कहानी को नए रूप में पिरोया है। जाहिर है कि फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार हुसैन उस्तरा के किरदार से प्रेरित बताया जा रहा है।

13 फरवरी को रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की प्रमुख भूमिका वाली ‘ओ रोमियो’ का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। एक्शन-रोमांटिक फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed