{"_id":"6985cb589fdb9e2c7e070450","slug":"rani-mukherjee-and-bhumi-pednekar-to-kareena-kapoor-khan-actress-comeback-in-action-genre-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड हसीनाओं ने थामी पर्दे पर गुलाब की जगह गन, रानी मुखर्जी के अलावा कई एक्ट्रेसेस ने एक्शन में आजमाया हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड हसीनाओं ने थामी पर्दे पर गुलाब की जगह गन, रानी मुखर्जी के अलावा कई एक्ट्रेसेस ने एक्शन में आजमाया हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Feb 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Actress Comeback In Action Genre: बॉलीवुड की हसीनाएं अब सिर्फ रोमांटिक किरदारों तक ही खुद को सीमित नहीं रखती हैं। एक्शन जॉनर से लेकर सोशल इश्यूज जैसी कई कहानियों को भी चुनती हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी फिल्मों में कई नामी अदाकाराएं नजर आई हैं।
भूमि पेडनेकर ,रानी मुखर्जी, तब्बू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन
विस्तार
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया था। फिल्म में वह एक्शन अंदाज में दिखीं, कहानी भी एक सामाजिक समस्या पर बात करती है। रानी मुखर्जी की तरह कई एक्ट्रेसेस ने भी इसी लीक पर चलने का मन बनाया है। जानिए, कौन सी हैं वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने रोमांटिक किरदारों से हटकर एक्शन, सोशल इश्यूज बेस्ड फिल्मों की तरफ रुख किया है। कई एक्ट्रेसेस ने तो ऐसी फिल्मों से अपने करियर की नई पारी शुरू की है।
तब्बू
तब्बू की आखिरी रोमांटिक फिल्म 'औरों में कहां दम था' रही, इसमें उनके अपोजिट अजय देवगन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिर वह 'दृश्यम' फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आईं। इस फिल्म के हर पार्ट का वह हिस्सा थीं। इसी तरह 'खुफिया', 'क्रू' जैसी अलग जॉनर की फिल्में तब्बू ने की।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अच्छा है। फिल्म में रानी ने पुलिस ऑफिसर का रोल किया, खूब एक्शन करती भी वह नजर आईं। इस फिल्म के दो पार्ट को भी दर्शकों ने पसंद किया था। यह वही फिल्म है जिससे रानी मुखर्जी ने बड़े पर्दे पर वापसी की थी। मां बनने के बाद वह ‘मर्दानी’ के जरिए बॉलीवुड में छा गई। यह फिल्म उनके लिए एक अच्छा कमबैक साबित हुई।
भूमि पेडनेकर
'दम लगा के हईशा' ,'पति पत्नी और वो' करने के बाद रोमांटिक जॉनर के लिए भूमि एक परफेक्ट एक्ट्रेस के तौर पर उभरी थीं। लेकिन अब भूमि ने भी कॉप वर्ल्ड में एंट्री कर ली है। हाल ही में रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर 'दलदल' में भूमि नें डीएसपी रीटा फरेरा का किरदार निभाया है। यह पहली बार है कि जब भूमि एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आईं।
Trending Videos

करीना कपूर, सोनीक्षी सिन्हा,शिल्पा शेट्टी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आई थीं। शिल्पा की इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। इसके बाद शिल्पा ने कुछ अलग तरह के रोल करने का फैसला किया। बाद में शिल्पा ने रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में अभिनय किया। सात एपिसोड की यह क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में शिल्पा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय भी नजर आए थे। शिल्पा ने इस सीरीज में जमकर एक्शन किया था।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने करियर के शुरुआत में रोमांटिक जॉनर की फिल्में कीं। 'लुटेरा' और 'दबंग' जैसी फिल्में करने बाद एक्ट्रेस ने भी थ्रिलर सीरीज करने का फैसला लिया। उन्होंने 2023 में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में 'दहाड़' के साथ कदम रखा। आठ एपिसोड की इस सीरीज में सोनाक्षी ने अंजलि भाटी नाम की पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। ये वेब सीरीज राजस्थान में महिलाओं की स्थिति पर आधारित थी।
करीना कपूर खान
2016 में आई फिल्म 'की एंड का' में आखिरी बार करीना किसी रोमांटिक फिल्म में नजर आईं। जिसके बाद वो 'गुड न्यूज' और 'क्रू' में भी बड़ी स्टार कास्ट के साथ नजर आईं। फिर करीना कपूर ने हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्डर्स' में जसमीत भामरा नाम की जासूस का रोल किया। इस फिल्म से करीना ने बड़े पर्दे पर अलग ढंग से वापसी करने की कोशिश की थी।