फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   box office report of dhoom 3

'धूम 3' ने बनाया न टूटने वाला अनोखा रिकॉर्ड

Thu, 02 Jan 2014 12:45 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
box office report of dhoom 3
'धूम 3' ने कमाई के मामले में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो शायद कभी न टूटे। कुछ और रिकॉर्ड भी बनने हैं।
विज्ञापन


आमिर खान की फिल्म धूम 3 कमाई के मामले में एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती जा रही है। अब यह फिल्म इतने पैसे कमा चुकी है जो शायद एक न टूटने वाला रिकॉर्ड है।

धूम 3 फिल्म अब तक 450 करोड़ कमा चुकी है। कमाई का यह आंकड़ा भारत और विदेशों से हुई कमाई को मिलाकर है।

अब तक किसी भी भारतीय फिल्म ने इतना कारोबार नहीं किया था। कृष 3 और चेन्नई एक्सप्रेस इस रेस में अभी तक आगे थीं।

450 करोड़ की इस कमाई में 240 करोड़ रुपए भारतीय बाजार से कमाए गए हैं। बाकी के लगभग 210 करोड़ रुपए विश्व भर से आए हैं।

ओवरऑल कलेक्शन तोड़ने के साथ यह फिल्म भारत में भी सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है।

अभी तक भारत की सबसे बड़ी फिल्म कृष 3 थी। कृष 3 ने भारतीय बाजार में लगभग 239 करोड़ रूपए कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed