{"_id":"584cff800ed18d89eb8a0286bf3732fe","slug":"box-office-report-of-dhoom-3-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"और 500 करोड़ की कमाई तक पहुंच गई धूम 3","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
और 500 करोड़ की कमाई तक पहुंच गई धूम 3
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूम 3 ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे तोड़ना अब शायद हाल-फिलहाल संभव नहीं है। ये रिकॉर्ड बनाने वाली भारत की पहली फिल्म है।
विज्ञापन
धूम 3 भारत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने भारत और विदेशी मार्केट में मिलाकर 500 करोड़ रूपए कमा लिए हैं।
रिलीज के 17वें दिन इस फिल्म ने भारत और ओवरसीज मार्केट को मिलाकर लगभग 502 करोड़ रूपए कमा लिए हैं।
भारत में यह फिल्म 270 करोड़ कमा चुकी है। इसकी बाकी की कमाई विदेशों से हुई है।
ओवरऑल कमाई में रिकॉर्ड बनाने के साथ इस फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दो फिल्मों चेन्नई एक्सप्रेस और कृष 3 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
धूम 3, धूम सीरिज की तीसरी फिल्म है। इसके पहले धूम और धूम 2 भी हिट रहीं थीं।
धूम 3 के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने के साथ वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का भी रिकॉर्ड है।
धूम 3 आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है। इसके पहले उनकी सबसे बड़ी फिल्म 3 इडियट्स थी।