{"_id":"6322c75907f64d7ac4777de2","slug":"boycott-brahmastra-trend-mouni-roy-trolled-for-junoon-character-actress-said-i-don-t-care-for-trolles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: 'जुनून' किरदार के लिए ट्रोल हुईं मौनी रॉय, कहा- 'ट्रोल्स के पास कोई काम नहीं है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: 'जुनून' किरदार के लिए ट्रोल हुईं मौनी रॉय, कहा- 'ट्रोल्स के पास कोई काम नहीं है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'ब्रह्मास्त्र' का क्रेज इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। करीब आधा साल खत्म होने के बाद सिनेमाघरों में कोई ऐसी फिल्म आई है, जिसे दर्शक देख रहे हैं। कहा जा रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म करेगी और वाकई में ऐसा हो रहा है। मिले जुले रिव्यू के बाद फैंस से भी फिल्म को मिक्सड रेस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फिल्म में मौनी रॉय की एक्टिंग के लिए उनको ट्रोल भी किया जा रहा है। जिसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ट्रोल और बायकॉट को लेकर अपनी राय साझा की।
2 of 4
मौनी रॉय
- फोटो : insta
बता दें कि ब्रह्मास्त्र की रिलीज से सोशल मीडिया पर जमकर बायकॉट ट्रेंड किया था। जिसकी वजह से फिल्म पर भी असर हुआ था। दर्शक इसे न देखने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मुझे इन सबसे परेशानी नहीं हुई, क्योंकि मुझे लगता है कि कोई इतना परेशान क्यों होगा कि फिल्म देखने से पहले ही उसका बायकॉट करने लगेगा'। मौनी ने आगे कहा, 'जब आप फिल्म देखते हो और वह आपको पसंद नहीं आती है, तब आप कुछ कहते हैं'।
3 of 4
मौनी रॉय
- फोटो : insta
मौनी राय ने कहा- 'जो लोग स्क्रीन के पीछ छिपकर बैठे हुए हैं और बिना देखे कुछ भी लिख देते हैं, दरअसल उनके पास कुछ भी करने के लिए है नहीं, इसीलिए वह ऐसा कर रहे हैं'। बता दें ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय नेगेटिव किरदार में हैं। उनके कैरेक्टर जुनून को मार्वल के वॉन्डा मैक्जिम ऑफ का चीप वर्जन बताया गया। खुद को ट्रोल किए जाने के सवाल पर मौनी मे कहा, 'मैंने ये सब पढ़ा, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसे जो कहना है कहे, मैं ट्रोल्स को नहीं मानती'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मौनी रॉय
- फोटो : insta
ब्रह्मास्त्र में सभी बड़े सितारों के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बार में मौनी ने कहा, 'मुझे नागार्जुन सर बहुत अच्छे लगते हैं। जब हैदराबाद में फिल्म प्रमोशन के दौरान मैंने सुना कि उन्होंने मेरा नाम लिया मेरी तारीफ की तो मैं चौंक गई थी'। मौनी ने आगे कहा, 'मैंने उनके साथ बुलगारिया में दो या तीन सीन ही शूट किए हैं। मुझे याद है हम सारी महिलाएं उन्हें देखकर आहें भरा करते थे। मुझे याद है एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर टीम की लड़की ने आकर कहा था कि जब भी उन्हें देखती हूं तो बैकग्राउंड में 'तू मिले दिल खिले' बजने लगता है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।