Sukesh Chandrashekhar: जैकलीन-नोरा ही नहीं इन अभिनेत्रियों के भी संपर्क में था सुकेश, नाम जान रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडी की चार्जशीट में हुआ खुलासा
ईडी की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी ने चारों कलाकारों को सुकेश का अलग-अलग नाम बताया था। इतना ही नहीं पिंकी ने इन एक्ट्रेसेज को गुच्ची, एलवी बैग, वर्साचे घड़ी जैसे कई महंगे गिफ्ट्स और पैसे भी दिए थे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अरुषा पाटिल ने सुकेश चंद्रशेखर से मुलाकात की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि, तिहाड़ जेल में उनसे मिलने की बात से इनकार कर दिया।
अपने आप को फिल्ममेकर बताकर की थी मुलाकात
वहीं, ‘बिग बॉस’ फेम निकिता तंबोली ने अपने बयान में इस बात का खुलासा किया है कि पिंकी ईरानी ने उन्हें सुकेश चंद्रशेखर का नाम ‘शेखर’ बताया था। निकिता ने यह भी बताया कि पिंकी ईरानी ने सुकेश का परिचय साउथ इंडियन फिल्ममेकर और दोस्त के रूप में दिया था।
दो बार हुई निकिता से मुलाकात
ईडी ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि निकिता तंबोली ने दो बार आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से तिहाड़ जेल में मुलाकात की है। पहली मुलाकात अप्रैल 2018 में हुई थी। यह मुलाकात करवाने के लिए पिंकी ईरानी को सुकेश चंद्रशेखर ने 10 लाख रुपये दिए थे। जिसमें से पिंकी ईरानी ने निकिता तंबोली को 1.5 लाख रुपये की नकद राशि दी थी। इसके दो से तीन हफ्ते के बाद फिर निकिता और सुकेश की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान निकिता को 2 लाख रुपये नकद और एक गुच्ची बैग दिया गया था।