फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boycott Liger: फिल्म के रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा ने दोहराई आमिर खान की गलती, यूजर्स बोले- इसका भी गेम...

Sat, 20 Aug 2022 11:31 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 20 Aug 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
Boycott Liger Trend on Social Media After Vijay Deverakonda Talked in Favour of Aamir Khan Laal Singh Chaddha
लाल सिंह चड्ढा, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के समर्थन में बयान देने के बाद से ही विजय देवरकोंडा ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आगामी फिल्म 'लाइगर' का बहिष्कार होना शुरू हो गया है। विजय ने आमिर खान का साथ दिया, नेटिजन्स इस बात से नाराज हैं। इसके अलावा विजय देवरकोंडा का एक और वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Boycott Liger Trend on Social Media After Vijay Deverakonda Talked in Favour of Aamir Khan Laal Singh Chaddha
फिल्म लाइगर के एक दृश्य में राम्या कृष्णन और विजय देवरकोंडा - फोटो : insta

आमिर खान के सपोर्ट में क्या बोले विजय?
दरअसल हाल ही में 'लाइगर' के प्रमोशन के दौरान साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा से सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड के बारे में पूछा गया था। तब अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि एक फिल्म के सेट पर अभिनेता, निर्देशक और अभिनेत्री के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण लोग होते हैं। एक फिल्म पर 200-300 कलाकार काम करते हैं और हम सभी के स्टाफ मेंबर्स होते हैं, इसलिए एक फिल्म कई लोगों को रोजगार देती है। लोगों के लिए आजीविका का एक स्रोत है।

Boycott Liger Trend on Social Media After Vijay Deverakonda Talked in Favour of Aamir Khan Laal Singh Chaddha
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

आप आमिर खान को नहीं...
इसके आगे अभिनेता ने 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' बनाते हैं, तब 2000 से 3000 परिवारों को काम प्रदान करते हैं। और जब आप किसी फिल्म का बहिष्कार करने का फैसला करते हैं, तो आप न केवल आमिर खान को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि आप उन हजारों परिवारों को भी प्रभावित कर रहे हैं जो काम और आजीविका खो देते हैं। आमिर खान वैसे कलाकार हैं जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर करते हैं। मुझे पता नहीं है कि यह बायकॉट क्यों हो रहा है, लेकिन जो भी गलतफहमी है, प्लीज इस बात को महसूस करें कि आप आमिर खान को नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Liger Trend on Social Media After Vijay Deverakonda Talked in Favour of Aamir Khan Laal Singh Chaddha
सलमान खान और चिरंजीवी से मिलने पहुंची 'लाइगर' की टीम - फोटो : social media

करण जौहर की वजह से हो रहा बायकॉट
विजय इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म का बहिष्कार शुरू हो गया है। इसके अलावा लोग करण जौहर के कारण भी 'लाइगर' का बायकॉट कर रहे हैं। बता दें कि करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस 'धर्मा प्रोडक्शन्स' के बैनर तले ही 'लाइगर' का निर्माण किया गया है। 

विज्ञापन
Boycott Liger Trend on Social Media After Vijay Deverakonda Talked in Favour of Aamir Khan Laal Singh Chaddha
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं देखना है तो मत देखो
सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा का एक और बयान वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विजय, आमिर खान की ही तरह दर्शकों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। वह कहते हैं, हम इस बायकॉट ट्रेंड को जरूरत से ज्यादा अटैंशन दे रहे हैं। करने दो क्या करेंगे, हम तो फिल्म बनाएंगे जो देखना चाहते हैं वो देखेंगे, जो नहीं देखना चाहते वो टीवी या फोन में देखेंगे।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed