अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रेगनेंसी फेज में वह सिंपल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। फिलहाल आज उन्हें पति रणबीर कपूर संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। जानकारी के मुताबिक, दोनों हैदराबाद से वापस लौटे हैं।
Alia-Ranbir:आलिया-रणबीर को एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट, एक्ट्रेस ने कार्टून के प्रिंट वाली ड्रेस से खींचा ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के पेज से साझा की गई वीडियो में जहां रणबीर कपूर ब्लैक टी शर्ट और जींस में नजर आए तो वहीं आलिया को ढीली-ढाली ब्लैक कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है, जिस पर कार्टून का प्रिंट बना हुआ नजर आ रहा है। वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। आलिया को अब तक प्रेग्नेंसी में भी ऊंची हील्स में ही देखा गया है, लेकिन इस बार वह ढीली ड्रेस के साथ ही आरामदायक स्लीपर में नजर आईं।
आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम में जुटी हुई हैं और पति रणबीर कपूर संग ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं, जानकारी के मुताबिक दोनों फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के बाद हैदराबाद से वापस लौटे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- वह बिल्कुल एक गुड़िया जैसी लग रही हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत क्यूट, बेस्ट कपल। बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को टॉप सीक्रेट रखा गया था। इसके बाद जून में आलिया ने सोनोग्राफी करवाते हुए फोटो शेयर कर अपने प्रेग्ननेंट होने की गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की थी। फिलहाल उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।