फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika-Kapil: रश्मिका मंदाना संग स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखेंगे कपिल शर्मा, इस फिल्म में आएंगे नजर

Fri, 02 Sep 2022 12:21 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
comedian kapil sharma and rashmika mandanna collab in new film mega blockbuster trailer will out 4th september
कपिल शर्मा, रश्मिका मंदाना - फोटो : insta

जहां साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की मुस्कुराहट के लोग कायल हैं तो वहीं कपिल शर्मा की कॉमेडी के भी फैंस दीवाने हैं। अगर ये दोनों पर्दे पर साथ हों तो फिर महफिल जमेगी ही। फिलहाल ये जानने के बाद फैंस काफी खुश होंगे कि कपिल शर्मा और रश्मिका मंदाना एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने को तैयार हैं। जी हां ये दोनों एक ही फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। जिसकी जानकारी दोनों कलाकारों ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। फिल्म के ट्रेलर की डेट भी अनाउंस कर दी गई है।



 
comedian kapil sharma and rashmika mandanna collab in new film mega blockbuster trailer will out 4th september
रश्मिका मंदाना, कपिल शर्मा - फोटो : insta

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा व एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 'मेगा ब्लॉकबस्टर' टाइटल की फिल्म में साथ नजर आएंगे। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये जानकारी साझा की है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि 4 सितंबर को उनकी 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। फिलहाल फैंस इस बात को जानने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
 
 

comedian kapil sharma and rashmika mandanna collab in new film mega blockbuster trailer will out 4th september
कपिल शर्मा रश्मिका मंदाना - फोटो : insta

छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं लेकिन फिल्म 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में दोनों क्या किरदार अदा रहे हैं, फिलहाल इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। शेयर किए गए फिल्म के पोस्टर में रश्मिका को किसी पॉलिटिशियन की तरह हाथ जोड़े देखा जा सकता है तो वहीं कपिल शर्मा ऑरेंज टी शर्ट और ब्लू कलर के प्रिंटेड ब्लेजर में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian kapil sharma and rashmika mandanna collab in new film mega blockbuster trailer will out 4th september
कपिल शर्मा, रश्मिका मंदाना - फोटो : insta
बात करें वर्क फ्रंट की तो कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' दोबारा से स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। वहीं बात करें रश्मिका मंदाना की तो उनके हाथ में बॉलीवु़ड के कई प्रोजेक्ट्स होने के साथ ही वह पुष्पा 2 में भी नजर आएंगी। हाल ही में पूजा के साथ ही फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed