बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। साउथ की फिल्मों में सितारों की एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। दर्शक भी उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको साउथ के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने में तो कामयाब रहे ही हैं। इसके अलावा वह पर्दे के पीछे भी अपना कमाल दिखाते हैं। तो आएइ बताते हैं आपको उनके बारे में...
South Actors: पर्दे के पीछे भी अपना कमाल दिखाते हैं साउथ के ये सितारे, कोई डायरेक्टर तो कोई है बेहतरीन सिंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनुष
साउथ स्टार धनुष पर्दे के पीछे अपना खूब कमाल दिखाते हैं। उन्होंने अभिनय के अलावा सिंगर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है। उनका 2011 में कोलावेरी डी गाना काफी फेमस हो गया था और इसके यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए थे। इसके अलावा वह प्रोड्यूसर और गीतकार भी हैं। वहीं, इस साल आई उनकी फिल्म थिरुचित्रम्बलम ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।
कमल हासन
कमल हासन एक उत्कृष्ट अभिनेता हैं और उन्होंने समय-समय पर अपने कौशल को साबित किया है। इस साल आई उनकी फिल्म विक्रम ने भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया है। कमल हासन ने फिल्म निर्माण, निर्देशन, कोरियोग्राफर, सिंगिंग, स्क्रीनप्ले, लिरिक्स लिखने सहित पर्दे के पीछे बहुत से किरदार निभाए हैं।
अदिवि शेष
अदिवि शेष को इस साल आई उनकी फिल्म मेजर में निभाए गए किरदार के लिए काफी सराहना मिली है। वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के अलावा डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर भी हैं और मुख्य रूप से वह तेलुगू फिल्मों में काम करते हैं।
राणा दग्गुबाती
बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती ने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह एक निर्माता, फोटोग्राफर और विजुअल इफेक्ट कोर्डिनेटर भी हैं। उन्हें बेस्ट स्पेशल इफेक्ट के लिए नंदी अवॉर्ड भी मिल चुका है।