फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Brown Screening in Mumbai Saif Ali Khan and Kareena Arrive to Support Karisma Kapoor

मुंबई में हुई 'ब्राउन' की स्क्रीनिंग, करिश्मा कपूर को सपोर्ट करने पहुंचे सैफ अली खान और करीना

Thu, 04 Jun 2026 09:57 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 04 Jun 2026 09:57 PM IST
सार

Brown Special Screening: अभिनेत्री करिश्मा कपूर की वेब सीरीज 'ब्राउन' की आज मुंबई में खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान करिश्मा को सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन करीना कपूर और जीजा सैफ अली खान मौजूद दिखे।

विज्ञापन
Brown Screening in Mumbai Saif Ali Khan and Kareena Arrive to Support Karisma Kapoor
'ब्राउन' की स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'ब्राउन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस सीरीज की रिलीज से पहले आज गुरुवार को मुंबई में 'ब्राउन' की खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर करिश्मा को सपोर्ट करने के लिए सैफ अली खान और करीना कपूर ने शिरकत की।

विज्ञापन

आज हुई 'ब्राउन' की स्क्रीनिंग
आज मुंबई में 'ब्राउन' सीरीज की खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान कई सेलेब्स ने शिरकत की। लेकिन सभी की निगाहें करिश्मा कपूर के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर खान पर टिकी रहीं। इस सीरीज में करिश्मा ने रीटा ब्राउन का रोल निभाया है, जो कि एक पुलिस अफसर है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों का लुक
सीरीज की स्क्रीनिंग पर करीना कपूर ने सिंपल लाइट ब्लू रंग का प्रिंटेट फ्लोरल सूट कैरी किया हुआ है। वहीं सैफ ब्लैक पठानी कुर्ता-पैजामा में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं। करिश्मा ने ब्लैक ड्रेस के साथ क्रीम रंग को कोट कैरी किया हुआ है, जो उनके किरदार रीटा ब्राउन की झलक पेश करता है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

कब और कहां होगी रिलीज?
वेब सीरीज 'ब्राउन' के निर्देशक अभिनय देव हैं। 'ब्राउन' एक बहुचर्चित नियो-नॉर साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है। यह कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित सीरीज है। 'ब्राउन' सीरीज 5 जून को रिलीज होगी। यह सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हिंदी में रिलीज हो रही है। 

रीटा ब्राउन के रोल के लिए किया था मना
एएनआई से बातचीत के दौरान करिश्मा ने बताया कि जब शुरुआत में उन्हें सीरीज 'ब्राउन' में रीटा ब्राउन का रोल निभाने के लिए मिला था, तो उन्होंने तुंरत मना कर दिया था। दरअसल, करिश्मा ने सोचा कि वह इतने दिनों के लिए कोलकाता जाकर 'ब्राउन' की शूटिंग कैसे करेंगी। ऐसे में जब सीरीज के निर्देशक अभिनय देव से उन्हें समझाया तो उन्होंने तुरंत इस रोल के लिए हां कह दिया।

यह भी पढ़ें: दर्शकों को पसंद आ रही हॉलीवुड मूवी ‘ऑब्सेशन’, जानें सातवें दिन का कलेक्शन, बॉलीवुड फिल्मों को दिया पछाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed