फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cannes 2023 Kennedy Director Anurag Kashyap Vikramaditya Motwane Video Viral

Cannes: 'कान' में अनुराग-विक्रमादित्य मोटवानी ने की जमकर मस्ती, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Wed, 24 May 2023 10:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 May 2023 10:32 PM IST
सार

नेडी में सनी लियोनी और राहुल भट्ट लीड रोल में हैं। यह पहला मौका है जब सनी ने अनुराग के साथ किसी फिल्म में काम किया है। इस फिल्म से सनी को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
Cannes 2023 Kennedy Director Anurag Kashyap Vikramaditya Motwane Video Viral
विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म का प्रीमियर हो रहा है। इसी वजह से वह भी इस इवेंट में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस समारोह में निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी भी मौजूद हैं। यह बात तो सभी को पता है कि दोनों अच्छी  बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इस बीच इस इवेंट से जुड़ा दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

Asur 2 First Look: 'असुर 2' इस दिन मचाने आ रही धमाल, फर्स्ट लुक में अरशद वारसी-बरुन सोबती बेमिसाल
विज्ञापन

 

मस्ती भरा वीडियो आया सामने

वीडियो में दोनों जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुराग से एक शख्स पूछता है कि सर 2010 में उड़ान आई थी और अब कैनेडी। इस पर अनुराग विक्रमादित्य की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, ''जब उड़ान आई थी तब बहुत गरीब था यह बेचारा। आज कैनेडी है...मैं बहुत गरीब हूं। इसने ने तो फिर भी जुबली बनाकर पैसे कमा लिए हैं।'' इसके आगे अनुराग कहते नजर आते है कि चल दारू पिलाएगा। वहीं, वीडियो में आगे विक्रमादित्य बताते हैं कि 2010 में उनका नाम यहां पर लगा हुआ था। इसके बाद दोनों कैमरे पर अपनी आईडी दिखाते नजर आते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ranjan Singh (@cinemakasam)

लीड रोल में हैं ये कलाकार

बता दें कि कैनेडी में सनी लियोनी और राहुल भट्ट लीड रोल में हैं। यह पहला मौका है जब सनी ने अनुराग के साथ किसी फिल्म में काम किया है। इस फिल्म से सनी को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। उन्हें इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए भी देखा गया है।
Divya Dutta: दिव्या दत्ता का क्रश रहा है यह बॉलीवुड सितारा, जिसकी खातिर 'भाग मिल्खा भाग' को कर दिया था ना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed