तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री आजकल कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न के मुद्दों से जूझ रहा है। जब से अभिनेत्री श्री रेड्डी ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं तब से तेलुगू इंडस्ट्री समेत बॉलीवुड में लोगों के बीच इस मुद्दे पर बात हो रही है।
अब इस तेलुगू अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच को लेकर किया बड़ा खुलासा, लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनीता ने बताया कि, 'जब मैंने महेश को 'बिग बॉस' (तेलुगू) में देखा तो मैं हैरान रह गई। उसके एलिमिनेशन के बाद मैंने उसे फोन किया और कहा कि शो में उनका परफार्मेंस बेहतरीन था। इसके बाद उसने शो से ही पत्नी को फोन किया कि वह 'बिग बॉस' के बाद लखनऊ जाएगा। लेकिन वह हैदराबाद आ गया। उसने मुझे अपने घर पर इनवाइट किया। जब मैं उसके घर पहुंची तो कैथी ने कहा कि अगर वह कमिटमेंट करता है तो मेरा जवाब क्या होगा? जब मैंने नहीं कहा, तो उसने कमरे को बंद कर दिया और मेरे साथ मारपीट करने लगा और जबरदस्ती मेरे साथ सेक्स करने की कोशिश की। उसने मुझे 500 रुपये की पेशकश भी की। मेरे पास महेश के खिलाफ मेरे आरोपों को साबित करने के लिए सबूत हैं।'
इस मामले में महेश कैथी का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है, 'सुनीता ने मुझपर रेप अटेम्प्ट का आरोप लगाया है। मैं कहूंगा कि उसे मेरे खिलाफ केस करना चाहिए और साबित करके दिखाना चाहिए।' इसके साथ ही महेश ने ट्वीट कर यह भी कहा कि वे सुनीता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। महेश ने ट्वीट में लिखा है, यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाने के लिए मैं सुनीता और इस बारे में सुनने के लिए Konidela Productions के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करूंगा।'
I will be filing a defamation case against Sunitha for falsely accusing me of sexual harassment and Konidela Productions for instigating her.