फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा से लेकर बेटे राजीव कपूर तक, एक साल में इन सितारों ने फैंस को दिया सदमा

Tue, 09 Feb 2021 07:11 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 09 Feb 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Remembering Indian celebrities who passed away in 2020
सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान, ऋषि कपूर - फोटो : Bollywood

साल 2020 फिल्म जगत को बिल्कुल रास नहीं आया। पिछले साल सिने जगत के कितने ही सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन 2021 भी कुछ खास अच्छा होता दिख नहीं रहा है। साल की शुरुआत में कई दिग्गज सितारों का निधन हुआ। 9 फरवरी को कपूर खानदान के एक और बेटे राजीव कपूर का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया। यहां जानेंगे कि बीते एक साल में कितने सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Remembering Indian celebrities who passed away in 2020
Ritu Nanda Funeral - फोटो : Twitter

साल 2020 की शुरुआत ही मौत की खबर से हुई जब 14 जनवरी को राज कपूर की बेटी और रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया था। ऋतु का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। कपूर खानदाने बेटी को खोने पर काफी सदमे में चला गया था।

Remembering Indian celebrities who passed away in 2020
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, सभी जगह अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान साल 2020 में 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। वह बहुत समय से यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उनके निधन से हर कोई हैरान रह गया था। उनके जाने की खबर पर विश्वास करना मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Remembering Indian celebrities who passed away in 2020
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media

इसी महीने की 30 तारीख को फिल्म जगत के एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी दुनिया से रुखसत हो गए। ऋषि कैंसर से पीड़ित थे और करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था। उनके जाने के बाद बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कबूर अकेली रह गईं। उन्हें याद करके नीतू अब भी उनकी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
Remembering Indian celebrities who passed away in 2020
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : Social media

टीवी कलाकार मनमीत ग्रेवाल ने देश में तालाबंदी की वजह से तनाव में आकर खुद की जान ले ली थी। मनमीत एक संघर्षशील अभिनेता थे। वह अपने परिवार के जीवन यापन के लिए टीवी धारावाहिकों में छोटे-मोटे किरदार किया करते थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed