Sushant Singh Rajput: सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सिमरन को याद आए सुशांत, बोलीं- अधूरा रह गया उनका यह वादा
आज भी सोशल मीडिया पर लोग सुशांत को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं। इसी बीच सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सिमरन कौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए सुशांत सिंह को राजपूत को याद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 जून 2020 को वह दिन था, जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उनके निधन को पूरे दो साल हो गए हैं। आज भी सोशल मीडिया पर लोग सुशांत को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं। इसी बीच सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सिमरन कौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए सुशांत के साथ काम करने को याद किया। सिमरन ने सुशांत के साथ अपने अच्छे समय और उनके साथ हुई बातचीत को याद किया।
सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सिमरन ने बताया, 'कुछ साल पहले जब सुशांत सिंह और कृति सेनन अपनी फिल्म 'राब्ता' के प्रमोशन के लिए दिल्ली में थे तो मुझे उनकी टीम से मेकअप पार्टनर के रूप में जुड़ने के लिए कॉल आया।'
सिमरन ने बताया, 'मुझे विश्वास नहीं होता है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। सुशांत सिंह बहुत ही अच्छे और डाउन-टू-अर्थ व्यक्ति थे। उन्होंने मुझे उस इवेंट के दौरान बहुत सपोर्ट और हौसला दिया था। वह सिर्फ मेरे काम से प्यार करते थे। मुझे अब भी याद है कि उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुंबई में काम करने के लिए अपनी अगली फिल्म के लिए मुझे बुलाएंगे।'
बता दें कि सिमरन सेलिब्रिटी मेकअप सर्किट में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने विद्या बालन, चित्रांगदा सिंह और कई अन्य प्रसिद्ध बॉलीवुड चेहरों के साथ काम किया है। सिमरन कौर उन युवाओं के लिए उदाहरण हैं, जो मेकअप और हेयर स्टाइलिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस क्षेत्र में प्रतिभा के दम पर सिमरन कौर ने दिल्ली से लेकर टिनसेल टाउन यानी बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है।
यह भी पढ़ें: OTT पर भी हुई स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत और शहनाज को बॉयफ्रेंड की तलाश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें