फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   celebrity Trainer Chris interesting revelations about Vicky kaushal and fighter Hrithik roshan

Kris Gethin: ट्रेनर क्रिस ने विक्की और ऋतिक के बारे में किए दिलचस्प खुलासे, फाइटर अभिनेता को लेकर कही यह बात

Fri, 12 Jan 2024 12:46 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 12 Jan 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
celebrity Trainer Chris interesting revelations about Vicky kaushal and fighter Hrithik roshan
ऋतिक रोशन, विक्की कौशल - फोटो : social media
क्रिस गेथिन सेलिब्रिटी ट्रेनर हैं। क्रिस ने ऋतिक रोशन और विक्की कौशल जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ करीब से काम किया है। हाल ही में, ट्रेनर क्रिस ने एक बातचीत के दौरान दोनों अभिनेताओं के साथ काम करने के बारे में बात की। उन्होंने विक्की और ऋतिक को लेकर कहा कि दोनों ही काम के प्रति बहुत अच्छे हैं। वहीं, गेथिन ने ऋतिक के साथ अपने लंबे समय के जुड़ाव के बारे में बात की और कहा कि वह केवल उन लोगों के साथ काम करते हैं, जिनके साथ वे अच्छे से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


क्रिस ने विक्की कौशल के लिए कही यह बात
क्रिस से दोनों अभिनेताओं के बीच कोई खास अंतर के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, 'विक्की की बात करें, तो वे ज्यादा नहीं सोते हैं। जॉन अब्राहम भी विक्की की तरह ही थे, उनकी ये आदत बहुत अच्छी हैं।' विक्की की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'उनके जैसा व्यक्ति मैंने आज तक नहीं देखा हैं। वे सभी से बहुत अलग हैं और मुझे नहीं लगता कि वे बहुत लोगों को न कहना पसंद करते होंगे। यदि निर्देशक चाहे, तो वे विक्की के साथ किसी भी समय तक काम कर सकते हैं। विक्की कभी-कभी बस चार घंटे की नींद ही लेते हैं, लेकिन आपको कभी पता नहीं चलेगा कि वे थके हुए हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का पहला गाना रिलीज, 'लाल पीली अंखियां' में जमकर थिरके शाहिद-कृति
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतिक के लिए सोना जरूरी 
ऋतिक रोशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वे विक्की से बिल्कुल अलग हैं। नींद की कमी से उन्हें चोट लगने की संभावना बहुत अधिक होती है। नींद पूरी ना होने पर उनके शरीर में इतनी सूजन हो जाती थी। उनके लिए सोना बहुत जरूरी है। मैं ऋतिक को सप्ताह में छह दिन ही ट्रेनिंग दे सकता हूं, भले ही वह इस वर्ष 50 वर्ष का हो गए हों। विक्की के साथ मैं सप्ताह में अधिकतम पांच दिन काम कर सकता हूं, क्योंकि वे मुझे परेशान करते हैं।'

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं। वहीं, विक्की की बात करें, तो अभिनेता हाल ही में 'सैम बहादुर' की बायोपिक में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था।

यह भी पढ़ें: बढ़ती जा रहीं 'अन्नपूर्णानी' के निर्माताओं की मुश्किलें, नयनतारा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed