{"_id":"6308ecea1fbef37db66e2042","slug":"chakda-xpress-actress-anushka-sharma-shared-latest-pictures-from-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma: अनुष्का ने साझा की लेटेस्ट तस्वीरें, क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड में हैं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anushka Sharma: अनुष्का ने साझा की लेटेस्ट तस्वीरें, क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड में हैं एक्ट्रेस
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह क्रिकेट खेलती नजर आने वाली हैं। 'चकदा एक्सप्रेस' भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आने वाली हैं इसलिए वह किसी भी तरह की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर प्रैक्टिस करते हुए अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फिलहाल इस समय अनुष्का शर्मा क्रिकेट की स्पेशल ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड में हैं। आज एक्ट्रेस ने वहां से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : insta
शनसाइन करती नजर आईं अनुष्का
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह मैदान में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस को खुलकर हंसते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'उस हंसी से मूर्ख मत बनो'। वहीं मजाकिया लहजे में अर्जुन कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- देखा मैं अपनी जन्मदिन पोस्ट में सही थी, इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी साझा की है।
3 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : insta
दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को घास में लेटकर सूरज की रोशनी का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है और पास में गेंद भी पड़ी हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस को सफेद कलर की टीशर्ट और लोवर में देखा जा सकता है, इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्टस शूज भी पहने हुए हैं, जिससे पता चल रहा है कि फील्ड में वह अपनी प्रैक्टिस के लिए पहुंची हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुष्का शर्मा ने शुरू की चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग
- फोटो : Instagram
फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह आखिरी बार 2018 में 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। 'चकदा एक्स्प्रेस' भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की कहानी दिखाती है, जिन्होंने पुरुष वर्चस्व वाले समाज और खेल में अपने संघर्ष से अलग पहचान बनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।