सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CINTAA General Secretary Upasana Singh Supports Ranveer Singh Says His Film Saving The Industry

‘रणवीर सिंह ने इंडस्ट्री को खड़ा किया’, ‘डॉन 3’ विवाद के बीच एक्ट्रेस उपासना सिंह ने किया अभिनेता का समर्थन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 03 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Upasana Singh Supports Ranveer Singh: अभिनेत्री व CINTAA की महासचिव उपासना सिंह ने रणवीर सिंह का समर्थन किया है। जानिए उन्होंने ‘धुरंधर’ को लेकर क्या कुछ कहा…

CINTAA General Secretary Upasana Singh Supports Ranveer Singh Says His Film Saving The Industry
उपासना सिंह ने किया रणवीर का समर्थन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग निर्देश को वापस ले लिया है। FWICE ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। इस दौरान CINTAA की महासचिव और अभिनेत्री उपासना सिंह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहीं। उपासना ने रणवीर सिंह का समर्थन किया और उन्होंने ‘धुरंधर’ व ‘धुरंधर 2’ जैसी सफल फिल्में देने के लिए उनके योगदान की भी सराहना की।

मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री को दीं ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी सफल फिल्में
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपासना सिंह ने कहा, ‘रणवीर सिंह ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को खड़ा कर दिया है। कितनी फिल्में फ्लॉप हुई हैं और हमारी इंडस्ट्री किस हालात से गुजर रही है और उनकी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने जो बिजनेस किया है, उन्होंने हिस्ट्री बना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे एक्टर्स की बहुत जरूरत है, जिनकी फिल्में लोग लाइक करें।’ एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बेटे ने 'धुरंधर' पांच बार देखी है और अभी भी और देखना चाहता है। इससे दर्शकों के बीच फिल्म के आकर्षण के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।

विज्ञापन

 

CINTAA General Secretary Upasana Singh Supports Ranveer Singh Says His Film Saving The Industry
उपासना सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @upasnasinghofficial
सिर्फ एक्टर-प्रोड्यूसर के बारे में नहीं होती फिल्म की सफलता
उपासना सिंह ने आगे यह भी कहा कि किसी फिल्म की सफलता सिर्फ सितारों या निर्माताओं के बारे में नहीं है। यह हर स्पॉट बॉय, कैमरामैन, लाइटमैन, तकनीशियन और क्रू सदस्य तक पहुंचती है, जो पर्दे के पीछे काफी मेहनत करते हैं।

ऐसी फिल्में बननी चाहिए, हमारी शुभकामनाएं हैं रणवीर को कि वो इसी तरह की हिट-हिट फिल्में इंडस्ट्री को देते रहें। हमारी इंडस्ट्री में भी इतने पैसे जेनरेट होते हैं, वो हमारे लिए धुरंधर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed