Cirkus Song: अल्लू अर्जुन की फिल्म से चोरी किया गया 'करंट लगा' गाना? सोशल मीडिया पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग
फिल्म सर्कस विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स और नेटिजन्स का दावा है कि 'करंट लगा' को साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के गाने से कॉपी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर लाइम लाइट पर बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के गाने करंट लगा पर बवाल मच गया है। आखिर यह बवाल क्यों हो रहा है आइए जानते हैं...
'करंट लगा' गाना रिलीज होने का बाद से काफी चर्चा में है। इस फिल्म के गाने में रणवीर और दीपिका पादुकोण के किलर डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। दोनों फिर से अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री और एक्सप्रेशन से सबका दिल जीत रहे हैं। लोगों को दोनो के ये केमिस्ट्री बेहद इंप्रेस कर रही है। इस बीच, सोशल मीडिया पर गाने को कॉपी करने का एक अलग ही हंगामा खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़ें: ये रहीं इस साल की IMDB टॉप 10 भारतीय फिल्में, बॉलीवुड की सिर्फ एक ही फिल्म लिस्ट में शामिल
जी हां, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और नेटीजंस का यह दावा है की करंट लगा गाने को साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के गाने से कॉपी किया गया है। दोनों गानों का एक एडिटेड वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'खोदा बॉलीवुड, निकला साउथ।' तो वही दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पहले फिल्मों की नकल करो अब गाने की।'
बता दें कि रोहित शेट्टी इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्टर कर रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग अर्सलान को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट के जरिए लुटाया प्यार