सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daisy Shah Hope Palaash Muchhal Smriti Mandhana Get Back Together After Wedding Fiasco Say We don’t know truth

‘हर सिक्के के दो पहलू होते हैं’, डेजी शाह ने पलाश और स्मृति के फिर साथ आने की जताई उम्मीद; कहा- प्यारी जोड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 19 Mar 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Daisy Shah On Palash-Smriti: सलमान खान के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह अब पलाश मुछाल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नजर आएंगी। इससे पहले अब डेजी ने पलाश और स्मृति के रिश्ते को लेकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Daisy Shah Hope Palaash Muchhal Smriti Mandhana Get Back Together After Wedding Fiasco Say We don’t know truth
डेजी शाह, स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

संगीतकार और निर्देशक पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना उस समय काफी सुर्खियों में थे, जब उनकी शादी रद्द हो गई थी। हालांकि, अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। हाल ही में पलाश की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली डेजी शाह ने पलाश मुछाल और स्मृति को लेकर बात की। हालांकि, उन्होंने दोनों के निजी जीवन को लेकर कुछ भी आंकलन करने से परहेज किया। क्योंकि उनका मानना है कि उन्हें पर्दे के पीछे की कहानी नहीं पता है।

Trending Videos

फिल्म के लिए पलाश ने सीधे नहीं किया डेजी से संपर्क
मिस मालिनी के साथ बातचीत में डेजी शाह ने बताया कि स्मृति मंधाना से शादी रद्द होने के बाद पलाश ने अपनी अगली निर्देशित फिल्म के लिए उनसे सीधे संपर्क करने में हिचकिचाहट दिखाई। डेजी पलाश की अगली निर्देशित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


डेजी ने खुलासा किया कि उन्हें दो-तीन अनजान लोगों के फोन आए, जिन्होंने दावा किया कि पलाश एक फिल्म बना रहे हैं और उन्हें उसमें लेना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें यह तरीका अजीब लगा, क्योंकि उनकी पलाश की बहन पलक से गहरी दोस्ती है। इसलिए एक्ट्रेस ने कहा कि अगर पलाश सच में उनसे संपर्क करना चाहते, तो वे सीधे उनसे या पलक के माध्यम से संपर्क करते। इसलिए यह समझ से परे है कि अजनबी लोग यह संदेश क्यों पहुंचा रहे हैं।

Daisy Shah Hope Palaash Muchhal Smriti Mandhana Get Back Together After Wedding Fiasco Say We don’t know truth
डेजी शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@shahdaisy

ऐसे हुई डेजी की फिल्म में एंट्री
अभिनेत्री ने आगे बताया कि इसके बाद मैंने पलाश को एक मैसेज भेजा, जिसमें मैंने इस बारे में पूछा। तब उन्होंने कहा, ‘जी मैडम, यह सच है, लेकिन हाल की परिस्थितियों के कारण, मैं व्यक्तिगत रूप से किसी को फोन नहीं कर रहा हूं क्योंकि बात बिल्कुल अलग मोड़ ले सकती है।’ बाद में उन्होंने कहानी सुनाई और मैंने इस प्रोजेक्ट में आगे बढ़ने में अपना इंटरेस्ट दिखाया।

मुझे नहीं पता असलियत क्या है
पलाश के निजी जीवन को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं निजी जीवन से पेशेवर जीवन में आसानी से ध्यान दे सकती हूं। मुझे नहीं लगता कि निजी जीवन का पेशेवर जीवन पर कोई असर पड़ना चाहिए। सबसे पहले तो, मुझे नहीं पता कि असलियत क्या है। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं।

हमें सच में नहीं पता कि क्या गड़बड़ हुई क्योंकि यह दो परिवारों के बीच का मामला है। हम यहां बैठकर मीडिया से सुनी बातों के आधार पर राय बना रहे हैं। हमें नहीं पता कि असल सच्चाई क्या है, और इसका मतलब यह नहीं है कि मैं महिला पक्ष की बात को नकार रही हूं। मैं बस निष्पक्ष हूं।

साथ ही, उन्होंने मुझसे पेशेवर तौर पर संपर्क किया था। तो मैं भला किसी को उसके बाहरी रूप से आंकने वाली कौन होती हूं? मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों पक्षों में सब कुछ ठीक हो जाए। वे एक साथ आ जाएं क्योंकि वे वास्तव में एक प्यारी जोड़ी हैं।

Daisy Shah Hope Palaash Muchhal Smriti Mandhana Get Back Together After Wedding Fiasco Say We don’t know truth
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
23 नवंबर को होनी थी पलाश-स्मृति की शादी
पलाश और स्मृति की शादी पिछले साल 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की मेडिकल इमरजेंसी के कारण समारोह अचानक स्थगित कर दिए गए। चिंता तब और बढ़ गई जब पलाश को भी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद अफवाहें फैलने लगीं, कुछ लोगों ने तो यहां तक आरोप लगाया कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है। बाद में पलाश और स्मृति ने बयान जारी करके अपनी शादी खत्म होने की जानकारी दी। साथ ही लोगों से अफवाहें न फैलाने और प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed