ना वैनिटी वैन… ना रूम्स, RHTDM के सेट पर ऐसे होती थी शूटिंग; एक्टर्स यहां बदलते थे आउटफिट; डेजी शाह का खुलासा
RHTDM Movie: एक्ट्रेस डेजी शाह ने हाल ही में ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म के दिनों को याद करते हुए बड़े खुलासे किए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेजी शाह ने हाल ही में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के शूटिंग दिनों को याद किया और बताया कि उस समय फिल्म इंडस्ट्री में सुविधाएं आज जैसी नहीं थीं। डेजी उस फिल्म में बैकग्राउंड डांसर थीं और उन्होंने बताया कि उस दौर में बड़े स्टार्स के पास भी वैनिटी वैन नहीं होती थीं।
दीया मिर्जा यहां चेंज करती थीं आउटफिट
डेजी ने बताया कि ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम साउथ अफ्रीका गई थी। वहां शूटिंग के दौरान दीया मिर्जा को कई बार मॉल में जाकर कॉस्ट्यूम बदलने पड़ते थे, क्योंकि सेट पर वैनिटी वैन मौजूद नहीं थीं।
हम रेस्टोरेंट में बैठे-बैठे ही मेकअप करते थे
उन्होंने कहा, ‘उस समय न तो डांसर्स के पास वैनिटी वैन होती थीं और न ही बड़े एक्टर्स के पास। अगर कॉस्ट्यूम बदलना होता था तो पास के मॉल में जाकर बदल लेते थे। कई बार हम रेस्टोरेंट में बैठे-बैठे ही मेकअप करते थे।’
ठंड से बचने के लिए लाइट्स के पास खड़े होते थे
डेजी ने यह भी बताया कि साउथ अफ्रीका में शूटिंग के दौरान बहुत ज्यादा ठंड थी। बैकग्राउंड डांसर्स ठंड से बचने के लिए सेट की लाइट्स के पास खड़े हो जाते थे।
ये भी पढ़ें- ‘PK’ से खुश नहीं थे आमिर और राजकुमार हिरानी, रिलीज से पहले बदला था सेकंड हाफ; इस फिल्म के चलते लिया था फैसला
उन्होंने कहा, ‘जब शूट के लिए बुलाया जाता था तो हम ठंड से कांप रहे होते थे। लेकिन अच्छी बात ये थी कि मेकर्स ने हमारी परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया। अगले दिन उन्होंने हमारे लिए बॉडी सूट्स का इंतजाम किया ताकि हमें ठंड कम लगे।’
बता दें कि ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म से आर. माधवन और दीया मिर्जा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म आज भी अपनी शानदार म्यूजिक और रोमांटिक कहानी की वजह से लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है। इसमें सैफ अली खान और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।