फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dasvi Amitabh Bachchan is not tired of praising Abhishek performance in the film dasvi Shares his THROWBACK pic

Dasvi: अभिषेक के काम की तारीफ करते नहीं थक रहे अभिताभ बच्चन, खास फोटो शेयर कर कह दी मजेदार बात

Thu, 14 Apr 2022 12:33 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 14 Apr 2022 12:33 AM IST
सार

अभिनेता अमिताभ बच्चन को बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' काफी पसंद आई है। वह लगातार फिल्म में अभिषेक के काम की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dasvi Amitabh Bachchan is not tired of praising Abhishek performance in the film dasvi Shares his THROWBACK pic
Amitabh bachchan, Abhishek Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है, जिसमें अभिषेक के साथ यामी गौतम और निम्रत कौर भी नजर आई हैं। 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन के काम को खूब पसंद किया गया है। अभिताभ बच्चन भी लगातार अपने बेटे के काम की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


बिग बी ने शेयर की फोटो
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने इंटाग्राम पर बेटे अभिषेक बच्चन के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अभिषेक बच्चन ने हाथ में कैमरा लिया हुआ है और वह सामने की ओर देख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बिग बी ने लिखा, 'अब बोलने की जरूरत नहीं है।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



फोटो के साथ खास कैप्शन
बिग बी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर चंद मिनटों में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और ये आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा, फैंस कमेंट करके भी अभिषेक बच्चन की इस तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओएमजी।' दूसरे ने लिखा, 'सुपर स्टार।' इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, 'हां, लोग अपना मुंह बंद कर लेंगे क्योंकि अभिषेक बच्चन ने एक बार फिर साबित कर दिया।' 

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म 'दसवीं' में मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी (अभिषेक बच्चन) की कहानी दिखाई गई है, जो भ्रष्टाचार के बाद जेल चला जाता है। वहां उसके तौर-तरीके से सभी उसपर हंसते हैं और उसे गंवार भी कहने लगते हैं। ये बात गंगाराम को बहुत बुरी लगती है और वह दसवीं की परीक्षा देने की ठान लेता है और अपने अधूरे सपने को पूरा करने में जुट जाता है। अब गंगाराम किन चुनौतियों के बीच अपनी 'दसवीं' की परीक्षा देगा, ये फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म में निम्रत कौर अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में हैं और यामी गौतम पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed