फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dasvi Movie: Abhishek Bachchan explained the game of chair to a thief for a promotional video Netflix

Dasvi: जेल में गंगा राम ने चोर को समझाया ‘कुर्सी का खेल’, अभिषेक बच्चन ने शेयर किया फनी वीडियो

Tue, 29 Mar 2022 09:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 29 Mar 2022 09:58 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।  हाल ही में अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक चोर को गद्दी का खेल समझा रहे हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Dasvi Movie: Abhishek Bachchan explained the game of chair to a thief for a promotional video Netflix
दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 'दसवीं' एक भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री की कहानी है, जो जेल में सजा काटते हुए दसवीं की पढ़ाई करना शुरू करता है। फिल्म को प्रमोट करने के लिए अभिषेक बच्चन आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक चोर को गद्दी का खेल समझा रहे हैं।

विज्ञापन

अभिनेता ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह (गंगा राम) जॉगिंग करते नजर आ रहे हैं। इतने ही एक व्यक्ति आकर उनसे कहता है कि राम राम चौधरी साहब मैं घंटी, वह कहते हैं, किसके दरवाजे की। इस पर व्यक्ति उन्हें सफाई देते हुए कहता है कि नहीं नाम बलराम है सहाब, पर वो साइकिल चोरी करने का आरोप है। वह उन्हें बताता है कि उसने अब तक 4,565 साइकिल चोरी की हैं, जिसे सुनकर चौधरी साहब चौंक जाते हैं। वह कहता है कि उसने सभी साइकिलों की गद्दी बदल दी थी, तो अभिनेता उसे कहते हैं कि सब गद्दी का ही तो खेल है। वहीं,अभिनेता ने ये वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा कि अरे भई, सब कुर्सी का खेल है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन

Dasvi Movie: Abhishek Bachchan explained the game of chair to a thief for a promotional video Netflix
दसवीं फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी अभिषेक बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कोई भी चुनौती लेने को तैयार रहते हैं। जब उनसे अमेरिका और कनाडा के राष्ट्रपति के बारे में पूछा जाता है तो वह जवाब नहीं दे पाते। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा था कि गंगा राम को छोटे-मोटे चैलेंज न भावे, बड़े-बड़ों को वो धूल चटावे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

विज्ञापन

आपको बता दें कि ‘दसवीं’ को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर 7 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ यामी गौतम और निम्रत कौर मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed