गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में जाना चाहते हैं वरुण!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन अपने पैरों पर खड़े हैं। उनकी अपनी पहचान है। फिल्मों के फैसले लेने में भले ही वह अब भी पिता डेविड धवन की मदद लेते हैं परंतु उनका इरादा जिंदगी की नई शुरुआत करने का है। वह अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लिव-इन में रहना चाहते हैं यानी बगैर शादी किए एक छत के नीचे जीवन। मगर एक मुश्किल है।
बॉलीवुड के युवा सितारों की रेस में आगे चल रहे वरुण धवन जिंदगी में अब एक कदम आगे बढ़ जाना चाहते हैं। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो वरुण अपने बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लिव-इन में जाने का मन बना चुके हैं। लेकिन मुश्किल यह है कि वरुण के इस आइडिये से उनके पिता डेविड धवन खुश नहीं हैं।
इस मुद्दे को लेकर वरुण ने उनसे बात भी है परंतु वह राजी नहीं हैं। डेविड ने पारंपरिक ढंग से अपने बच्चों को पाला है और वह आज भी उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। डेविड को यह ठीक नहीं लग रहा है कि उनका बेटे लिव-इन में रहे।
दूसरी तरफ वरुण सफलता की लहर पर सवार हैं और अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना चाहते हैं। वह 29 वर्ष के हो चुके हैं। खबरों में कहा जा रहा है कि पिछले दिनों वरुण ने पिता से नताशा के साथ लिव-इन के मुद्दे पर खुल कर बातचीत की लेकिन डेविड नहीं माने। डेविड ने वरुण को समझाया कि उनकी पसंद (नताशा) को परिवार में सभी पसंद करते हैं और उन्हें ज्यादा खुशी होगी अगर वे नताशा से शादी कर लें।
बहुत दिन से गर्लफ्रेंड को छुपा रहे थे वरुण
डेविड लिव-इन जैसी बात से खुश नहीं हैं। अब यह आने वाले दिनों में पता चलेगा कि वरुण पिता की बात मानते हैं या फिर अपने मन की करते हैं। वरुण के बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही इंडस्ट्री के लोग जानते थे कि नताशा उनकी गर्लफ्रेंड हैं। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। नताशा फैशन डिजाइनर हैं और अक्सर पार्टियों में वरुण के साथ दिखी हैं। लंबे समय तक वरुण इस बात को नकारते रहे कि नताशा के साथ उनके रिश्ते हैं।
बॉलीवुड में 2013 में वरुण का नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ा और कहा गया कि एक समय सुर्खियों में रही अर्जुन कपूर-आलिया की जोड़ी वरुण की वजह से टूटी। इसी दौर में खबर आई कि वरुण का नाम अभिनेत्रियों (खास तौर पर आलिया) से साथ जुड़ने की वजह से नताशा उनसे दूर हो गई हैं। बॉलीवुड पार्टी सर्किल से खबरें आती रहीं कि आलिया भी नताशा को पसंद नहीं करतीं। इसके बाद वरुण-नताशा के ब्रेक-अप की चर्चाएं शुरू हुईं। मगर मीडिया में वरुण ने नताशा के बारे में चुप्पी साधे रखी और सवालों के जवाब में इतना ही कहा कि वह हमेशा मेरे परिवार का हिस्सा थीं और रहेंगी। साथ ही वरुण ने यह भी कहा कि वह कभी बॉलीवुड की अभिनेत्री को डेट नहीं करेंगे।
2015 के आखिर तक वरुण ने नताशा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। हालांकि वह लेट नाइट पार्टियों में नताशा के साथ नजर आते रहे। दिसंबर 2015 में अनिल कपूर की बर्थ डे पार्टी में वरुण अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे। इसी पार्टी में डेविड और वरुण की मां लाली भी मौजूद थीं। मीडिया फोटोग्राफरों के सामने वरुण नताशा के साथ फोटो खिंचाने से कतराते रहे परंतु कैमरों से बच नहीं सके। उन्होंने नताशा के साथ अपनी तस्वीरों के छपने पर यह तक कहा कि वह मैं नहीं था कोई मेरा हमशक्ल रहा होगा।
बॉलीवुड में लिव-इन में रहने वालें सितारों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें ब्रकअप के मामले ही ज्यादा हैं। जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु (ब्रेक-अप), रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ (ब्रेक-अप), सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे (ब्रेक-अप), अभय देओल-प्रीति देसाई (ब्रेक-अप), कैली दोरजी-लारा दत्ता (ब्रेक-अप), राहुल देव-मुग्धा गोडसे (लिव-इन में), आमिर खान-किरण राव (विवाहित), सैफ अली खान-करीना कपूर (विवाहित), कुणाल खेमू-सोहा अली खान (विवाहित), रणवीर शौरी कोंकणा सेन शर्मा (विवाह फिर ब्रेक-अप)।