फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Cameo In Cocktail 2 As Veronica From Cocktail Know The Truth About Rumours

‘कॉकटेल 2’ में होगी दीपिका पादुकोण की एंट्री, वेरोनिका के किरदार में करेंगी वापसी? जानें क्या है सच्चाई

Fri, 24 Apr 2026 11:36 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 11:36 PM IST
सार

Deepika Padukone In Cocktail 2: कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चाओं में है। अब फिल्म में दीपिका पादुकोण के भी शामिल होने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। जानिए क्यों उठीं ये चर्चाएं और क्या है सच्चाई…

विज्ञापन
Deepika Padukone Cameo In Cocktail 2 As Veronica From Cocktail Know The Truth About Rumours
कॉकटेल 2 में होगा दीपिका पादुकोण का कैमियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपिका पादुकोण बीते दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद सुर्खियों में आ गई थीं। इस बीच अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दीपिका ‘कॉकटेल 2’ में अपने वेरोनिका के किरदार में वापसी कर सकती हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि दीपिका ‘कॉकटेल 2’ में अपने ‘कॉकटेल’ के किरदार में ही कैमियो कर सकती हैं। जानिए आखिर क्यों उठीं ऐसी चर्चाएं हैं और क्या है सच्चाई?

विज्ञापन

ऐसे शुरू हुईं चर्चाएं
दरअसल, रेडिट पर एक पोस्ट के बाद से ही फैंस के बीच इस बात को लेकर खूब चर्चा हो रही है कि दीपिका 'कॉकटेल 2' में 2012 की ‘कॉकटेल’ के लोकप्रिय और बिंदास किरदार वेरोनिका में कैमियो करेंगी। पोस्ट के अनुसार, दीपिका कुछ महीने पहले मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस गई थीं। उस समय कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि यह मुलाकात 'महावतार' से जुड़ी थी। लेकिन पोस्ट में दावा किया गया है कि दरअसल उन्हें सीक्वल में वेरोनिका के किरदार में आने के लिए बार-बार संपर्क किया जा रहा था। उन्होंने इसके लिए हामी भर दी और उसी दौरान अपने हिस्से की शूटिंग भी कर ली।

विज्ञापन


Deepika Padukone Cameo In Cocktail 2 As Veronica From Cocktail Know The Truth About Rumours
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

‘कॉकटेल’ में दीपिका ने किया था वेरोनिका का किरदार
वेरोनिका दीपिका के सबसे चर्चित किरदारों में से एक है। 2012 में आई ‘कॉकटेल’ में वेरोनिका अपनी सबसे अच्छी दोस्त मीरा (डायना पेंटी) और उसके लवर गौतम (सैफ अली खान) के साथ लव ट्रायंगल में फंस जाती है।

हालांकि, अभी तक दीपिका के फिल्म में कैमियो करने की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस चर्चा ने 'कॉकटेल 2' को लेकर नई हलचल मचा दी है, जो पहले से ही अपनी कास्ट, संगीत और माहौल के लिए ध्यान आकर्षित कर रही है।

Deepika Padukone Cameo In Cocktail 2 As Veronica From Cocktail Know The Truth About Rumours
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
19 जून को रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2012 की ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। हालांकि, इस बार फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग होने की बात कही जा रही है। फिल्म में रोमांस, प्यार और रिश्तों को एक अलग तरह से दिखाया जाएगा। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है, जिसे पसंद भी किया जा रहा है। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed