किसकी मौत से टूट गई थीं दीपिका पादुकोण? फिर मेंटल हेल्थ पर बात करने का लिया फैसला; पिता ने किया सपोर्ट
Deepika Padukone Mental Health Awareness Program: दीपिका पादुकोण खुद डिप्रेशन की शिकार हुईं। इस मुद्दे पर उन्होंने खुलकर बात की। यह फैसला दीपिका ने करीबी शख्स की मौत के बाद लिया। हाल ही में इस बारे में उनके पिता प्रकाश पादुकोण ने खुलकर बात की है।
विस्तार
दीपिका पादुकोण डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्या को लेकर बहुत गंभीर हैं। वह लोगों को मेंटल हेल्थ पर बात करने के लिए मोटिवेट करती हैं। खुद भी एक लंबा वक्त उन्होंने डिप्रेशन से जूझते हुए गुजारा है। एक हालिया इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण के पिता ने भी एक्ट्रेस की मेंटल हेल्थ की समस्या पर बात की। साथ ही एक्ट्रेस की उस पहल को सराहा, जिसके जरिए वह डिप्रेशन को लेकर अवेयरनेस फैला रही हैं।
पिता ने दीपिका को किया पूरा सपोर्ट
रोड्रिगो कैनेलास के शो 'द समथिंग बिगर शो' में दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने दीपिका की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम का जिक्र किया। वह बताते हैं कि जब बेटी ने अपनी मेंटल हेल्थ से जुड़ी मुश्किलों के बारे में सबके सामने बात करने का फैसला किया, तो उन्होंने और पत्नी उज्जला पादुकोण ने दीपिका को पूरा सपोर्ट किया।
प्रकाश पादुकोण कहते हैं, ‘अगर इससे दूसरों की मदद हो रही थी, तो हमें इस बात को लेकर कोई दिक्कत नहीं थी, क्योंकि दीपिका ऐसी स्थिति में थी कि लोगों की मदद कर सकती थी। मुझे लगता है कि उन्हें यह बात समझ आ गई थी, इसलिए वह आगे आईं और इस बारे (डिप्रेशन) में बात की।’
प्रकाश पादुकोण ने यह भी बताया कि दीपिका ने डिप्रेशन पर बात करने का फैसला अपनी एक दोस्त की मौत के बाद लिया। वह इंटरव्यू में कहते हैं, ‘दीपिका की एक दोस्त की मौत हुई और तभी बेटी ने तय किया कि कुछ ऐसा किया जाना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूक हों। तभी दीपिका ने अपनी फाउंडेशन के बारे में सोचना शुरू किया।’
बता दें कि दीपिका मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस फैलाती हैं, इसके लिए उन्होंने अपनी एक फाउंडेशन बनाई है।
इन फिल्मों में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के करियर फ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में भी दीपिका एक अहम किरदार निभा रही हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका पादुकोण दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।