फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आईं दीपिका पादुकोण, मैटरनिटी लुक हुआ वायरल; पैपराजी ने दी संभलकर चलने की सलाह
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। इस बीच वह डिनर के दौरान मुंबई में नजर आईं और पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो प्रशंसकों के बीच अब वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल हुआ वीडियो
दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका फ्लोरल प्रिंट में बेहद सुंदर दिख रही हैं। दीपिका के इस मैटरनिटी लुक को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान पैपराजी ने दीपिका को संभलकर चलने की सलाह दी। दीपिका ने इस लुक के साथ कोई भारी ज्वेलरी या मेकअप नहीं किया, जिससे उनका यह अंदाज बेहद सिंपल और फ्रेश लग रहा है।
View this post on Instagram
दीपिका ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के 2021 कलेक्शन का एक ढीला-ढाला हरे रंग का फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता पहना हुआ है। प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में आराम को ध्यान में रखते हुए यह कुर्ता बहुत ही परफेक्ट और हवादार है। अपने इस सिंपल कुर्ते के साथ दीपिका ने 'लुई विटन' ब्रांड का एक बेहद शानदार बैग कैरी किया था। इस बैग की कीमत लगभग 3.7 लाख रुपये है।
'राका' में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका जल्द ही इन बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'राका' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन दिखाई देंगे। इसके अलावा दीपिका 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' में नजर आएंगी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के दूसरे भाग में भी दीपिका एक मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: फरीदा जलाल से क्या बोले अक्षय? हंस पड़े सभी लोग; 'वेलकम टू द जंगल' के इवेंट में भावुक हुए राजपाल