Deepika Padukone: उद्योगपति की टिप्पणी पर फूटा दीपिका पादुकोण का गुस्सा, कह डाली ये बड़ी बात, जानें पूरा मामला
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम द्वारा कर्मचारियों को सात दिन काम करने के सुझाव पर गहरी नाराजगी जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम की ओर से कर्मचारियों को हर दिन काम करने के बारे में दिए गए बयान पर चिंता जताई। एक मीटिंग के दौरान एल एंड टी के अध्यक्ष ने यह सुझाव दिया था कि कर्मचारियों को सफलता प्राप्त करने के लिए हफ्ते में सात दिन काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
दीपिका ने सोशल मीडिया पर इसकी निंदा करते हुए इसे हैरान कर देने वाला बयान करार दिया है। साथ ही, उन्होंने अपनी पोस्ट में कामकाजी जीवन और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, "यह देखना काफी हैरानी भरा है कि इतने वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग ऐसे बयान देते हैं।"
YJHD Re Release Collection: ‘ये जवानी है दीवानी’ ने 11 साल बाद फिर मचाई धूम, पहले दिन बटोरे इतने करोड़

गुरुवार को लार्सन एंड टुब्रो के अध्यक्ष ने 90 घंटे के काम के सप्ताह का समर्थन किया था, जिसमें रविवार भी शामिल था। उन्होंने कर्मचारियों से कहा, "मुझे अफसोस है कि मैं आपको रविवार को काम नहीं करा पा रहा। अगर मैं आपको रविवार को काम करा सकता तो मुझे खुशी होती। आप घर पर बैठकर क्या करते हैं? कितनी देर तक आप अपनी पत्नी को घूर सकते हैं?" यह बयान कर्मचारियों से बातचीत के दौरान दिया गया था।
एसएन सुब्रमण्यम के इस बयान ने वर्क लाइफ बैलेंस पर चल रही बहस को और तेज कर दिया है। यह बहस साल 2023 में इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के 70 घंटे के काम के सप्ताह के सुझाव के बाद शुरू हुई थी।
लार्सन एंड टुब्रो ने सुब्रह्मण्यम की टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा, "हमारा मानना है कि यह भारत का दशक है, एक ऐसा समय जिसमें प्रगति को आगे बढ़ाने और विकसित राष्ट्र बनने के हमारे साझा दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रयास की आवश्यकता है। चेयरमैन की टिप्पणी इस बड़ी महत्वाकांक्षा को दर्शाती है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि असाधारण परिणामों के लिए असाधारण प्रयास की आवश्यकता होती है।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण का हाल ही में सिंघम अगेन में देखा गया था। फिल्म में वह लेडी कॉप बनी नजर आई थीं। फिलहाल वह अपनी बेटी के साथ इन दिनों वक्त बिता रही हैं। इसके बाद वह कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगी।
संबंधित वीडियो