सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Spotted With Baby Bump Visited New Home With Ranveer Singh Video Viral

बेबी बंप के साथ दिखीं दीपिका, रणवीर सिंह के साथ नया घर देखने पहुंचीं; वायरल वीडियाे पर फैंस ने लुटाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 09 Jun 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone And Ranveer Singh Viral Video: दीपिका पादुकोण ने जब से दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, मीडिया में वह कम ही नजर आने लगी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति रणवीर सिंह के साथ अपना नया घर देखने पहुंचीं। दीपिका का बेबी बंप देखकर फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया।  
 

Deepika Padukone Spotted With Baby Bump Visited New Home With Ranveer Singh Video Viral
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपना नया घर देखने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इनका परिवार बढ़ेगा, ऐसे में बॉलीवुड का यह कपल अपने लिए नया घर बनवा रहा है। हाल ही में अपने नए घर को देखने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे। इस मौके पर दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आया। कपल की सोशल मीडिया पर यह वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इन पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

Trending Videos


नए घर की बालकनी पर खड़े दिखे दीपिका और रणवीर 
एक वायरल पोस्ट और वीडियो में दीपिका और रणवीर अपने नए घर की बालकनी पर खड़े नजर आ रहे हैं। दीपिका ने व्हाइट शर्ट और पैंट पहनी है। उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। प्रेग्नेंसी ग्लो दीपिका के चेहरे पर साफ नजर आने लगा है। दीपिका को घर दिखाते हुए रणवीर सिंह काफी उत्साहित दिख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



(फोटो क्रडिट-@_riya_padukone_)
 

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🌸رًْيًْهـًْۆَْا🌸 (@_riya_padukone_)


 

 


 

Deepika Padukone Spotted With Baby Bump Visited New Home With Ranveer Singh Video Viral
दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका और रणवीर ने दो महीने पहले फैंस के साथ बांटी थी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं, यह खुशखबरी कपल ने अप्रैल महीने में फैंस के साथ शेयर की थी। इससे पहले उनकी एक बेटी दुआ है, वह लगभग दो साल की होने वाली है। हालिया सामने आए वीडियो में दीपिका का बेबी बंप भी साफ नजर आने लगा है। फैंस एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं? 
दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' कर रही हैं। वहीं रणवीर सिंह 'धुरंधर 2' जैसी हिट फिल्म देखने के बाद हाल ही में 'डॉन 3' से बाहर होने के कारण चर्चा में आए। इस वजह से वह एक बड़ी कंट्रोवर्सी का भी शिकार हो गए। उन पर बैन लगाया गया, जिसे बाद में हटा लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed