{"_id":"67261310e33814c04b007f1e","slug":"demand-to-watch-bhool-bhulaiyaa-3-is-increasing-in-mumbai-the-show-will-be-shown-at-1-am-3-am-and-6-am-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiya 3: मुंबई में 'भूल भुलैया 3' को देखने के लिए बढ़ रही मांग, रात एक और तीन बजे भी दिखेगा शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiya 3: मुंबई में 'भूल भुलैया 3' को देखने के लिए बढ़ रही मांग, रात एक और तीन बजे भी दिखेगा शो
Sat, 02 Nov 2024 05:34 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 02 Nov 2024 05:34 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को प्रशंसकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। मुंबई इस फिल्म के शो की संख्या को बढ़ाया गया है। रात एक और रात तीन बजे के शो भी शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के किरदार को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म को पूरे देश में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। मुंबई में इस फिल्म को लेकर कुछ अलग ही खास चर्चा हो रही है। इसके कारण फिल्म के रात एक और रात तीन बजे के स्लॉट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई में रात 1 बजे और 3 बजे के भी शो
फिल्म एक नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के किरदार को फिल्म में प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को देखने के लिए प्रशंसक इतने उत्साहित हैं कि रात एक बजे, तीन बजे और सुबह छह बजे के स्लॉट भी लगाए गए हैं। इतना ही नहीं सुबह छह से 11 बजे तक हर घंटे शो है। मुंबई के मीरा भयंदर, मीरा रोड और बोरीवली के सिनेमाघरों में ये शो बढ़ाए गए हैं।

- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
भूल भुलैया 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है। दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन छुट्टी का फायदा मिला है। सिंघम अगेन जैसी मल्टीस्टारर फिल्म से टक्कर के बाद भी यह फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही है। फिल्म की बढ़ती डिमांड के कारण इसके शो टाइम को बढ़ाया गया है। फिल्म प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है, इसके चलते फिल्म के शो को बढ़ा दिया गया है।

फिल्म की ऐसी है स्टार कास्ट
फिल्म 'भूल भुलैया 3' की स्टारकास्ट और उनके अभिनय को लेकर भी चर्चा हो रही है। प्रशंसक सभी को पसंद कर रहे हैं। इसमें तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा, विजय राज और राजपाल यादव जैसी शानदार कलाकार भी मौजूद हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।