पोते की फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे धर्मेंद्र के साथ हुआ कुछ ऐसा, सबके सामने निकल पड़े आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाजगत के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों अपने पोते करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए धर्मेंद्र हाल ही में एक रियलिटी शो में पहुंचे। इस रियलिटी शो के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि धर्मेंद्र के आंसू निकल पड़े। धर्मेंद्र इतना भावुक हो गए कि उन्हें संभालना भी मुश्किल हो गया। धर्मेंद्र का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सोनी टीवी ने साझा किया है। यह वीडियो 'सुपरस्टार सिंगर' रियलिटी शो का है जहां धर्मेंद्र पहुंचे थे। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'धर्मेंद्र जी 'सुपरस्टार सिंगर' शो में फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचने के अपने सफर को देखकर भावुक हो गए।' सानेहवाल पंजाब के लुधियाना के पास स्थित छोटा सा गांव है। धर्मेंद्र ने अपना बचपन यही गुजारा है।
'सुपरस्टार सिंगर' शो में धर्मेंद्र को इस तरह भावुक होता देख सनी देओल भी इमोशनल नजर आए। सनी और धर्मेंद्र के अलावा करण देओल और सहर भी शो में मौजूद थे। इससे पहले धर्मेंद्र 'द कपिल शर्मा' शो में पोते की फिल्म का प्रमोशन करने गए थे।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे धर्मेंद्र ने फिल्म 'आनंद' से जुड़ा एक किस्सा सभी के साथ शेयर किया। फिल्म आनंद में राजेश खन्ना लीड किरदार में थे और फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। धर्मेंद्र ने बताया कि पहले इस फिल्म में राजेश खन्ना की जगह ऋषिकेश उन्हें लेने वाले थे लिए बाद में राजेश खन्ना को साइन कर लिया। इस बात से वो (धर्मेंद्र) काफी नाराज थे। धर्मेंद्र बताते हैं कि उस वक्त वह नशे में थे और नाराजगी में पूरी रात ऋषिकेश को बार बार फोन करते रहे थे।
शो में कपिल ने करण से पूछा कि स्टार किड के क्या फायदे हैं ? इस पर करण ने कहा कि स्टार किड होना फायदेमंद है लेकिन स्कूल में कभी इसका उन्हें फायदा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उनके टीचर्स स्टार होने पर उनका मजाक उड़ाते थे और दूसरे बच्चों को लगता था कि मैं बहुत घमंडी हूं। स्कूल के दिनों में वो ज्यादा सोशल नहीं थे जिसकी वजह से सभी उन्हें घमंडी और गलत समझते थे। वहीं स्टार किड होने की वजह से उन्हें कोई भाव तक नहीं देता था। करण की फिल्म 'पल पल दिल के पास' 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें:- कपिल के शो में धर्मेन्द्र ने किया खुलासा, नशे में धुत होकर डायरेक्टर को कई बार किया था फोन