सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra meet fans at his residence with sunny deol on his 88th birthday video goes viral on internet

Dharmendra: जन्मदिन पर पापा के साथ-साथ दिखे सनी देओल, घर पर पहुंचे फैंस से खुलकर मिले धर्मेंद्र

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 08 Dec 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

अपने जन्मदिन के खास मौके पर धर्मेंद्र ने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात की। इस दौरान वे बेटे सनी देओल के साथ नजर आए।

Dharmendra meet fans at his residence with sunny deol on his 88th birthday video goes viral on internet
धर्मेंद्र-सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

हिंदी सिनेमा के 'हीमैन' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज 88 साल के हो चुके हैं। अभिनेता के जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ तमाम बॉलीवुड सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं उनके आवास स्थान पर हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ जमा है, जो अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता ने अब घर के बाहर आकर अपने फैंस से मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे सनी देओल भी साथ नजर आए।

Trending Videos

फैंस से की मुलाकात
जन्मदिन के अवसर पर धर्मेंद्र से मिलने तमाम फैंस अभिनेता के निवास स्थान पहुंचे। जैसे ही धर्मेंद्र बाहर आए, फैंस जमकर उन्हें हैप्पी बर्थडे कहते हुए जन्मदिन की बधाई देने लगे। फैंस अभिनेता के साथ तस्वीर खींचने के लिए उतावले हो गए। पिता के साथ-साथ सनी देओल भी नजर आए। धर्मेंद्र और सनी ने हंसते-मुस्कुराते हुए दिल खोलकर फैंस का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की।  
Dharmendra: जन्मदिन पर पापा के साथ-साथ दिखे सनी देओल, घर पर पहुंचे फैंस से खुलकर मिले धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को कहा शुक्रिया
इस दौरान धर्मेंद्र ब्राउन रंग की शर्ट और काले रंग की टोपी पहने नजर आए। वहीं सनी देओल आसमानी रंग की शर्ट के साथ काली टोपी में दिखे। फैंस के प्यार से अभिभूत होकर धर्मेंद्र और सनी ने हाथ जोड़ते हुए उनका अभिवादन किया। वहीं दूसरी तरह अभिनेता के कई फैंस सफेद टीशर्ट पहने नजर आए, जिस पर धर्मेंद्र की तस्वीर थी। फैंस ने अभिनेता के फिल्मों की होर्डिंग लगाई और पोस्टर का दूध से अभिषेक करते नजर आए।
Taapsee Pannu: 'डंकी', 'फिर आयी हसीन दिलरुबा' की शूटिंग पूरी कर घूमने निकलीं तापसी, साझा कीं तस्वीरें

धर्मेंद्र ने काटा सात स्तरीय केक
धर्मेंद्र के फैंस ने अभिनेता के लिए सात स्तरीय केक का इंतजाम किया था। शानदार केक को अभिनेता की तस्वीरों से सजाया गया था। धर्मेंद्र ने फैंस के साथ मिलकर भव्य केक को काटा और फैंस के साथ जश्न मनाया।
Junior Mehmood: जूनियर महमूद को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे रजा मुराद, मीडिया से बातचीत कर हुए भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed