'राज को राज ही रहने दें...', 'धुरंधर 2' के जमील जमाली की फैंस से खास गुजारिश; जानें क्या बोले राकेश बेदी?
Rakesh Bedi On Dhurandhar The Revenge: फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है। इसी बीच इस थ्रिलर फिल्म के कई वीडियो और फोटो स्पॉइलर्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फिल्म के अभिनेता राकेश बेदी ने इसे लेकर चिंता जताई है। पढ़िए उन्होंने क्या कहा ?
विस्तार
इसी बीच सोमवार को फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने इस मामले पर एक सोशल मीडिया एक पोस्ट किया। इस वीडियो में राकेश ने फैंस से 'स्पॉइलर' साझा करने से पहले दो बार सोचने को कहा।
राकेश बेदी ने जो वीडियो पाेस्ट किया उसमें वो कहते हैं, 'मेरी आपसे एक ही गुजारिश है। कृपया फिल्म देखते समय उसके सीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा न करें। ये स्पॉइलर खासकर फिल्म का आखिरी सीन सोशल मीडिया पर शेयर न करें। क्योंकि यह गलत है। ये उस शख्स का मजा किरकिरा करने जैसा है, जिसने अब तक फिल्म नहीं देखी।'
फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया था। जमील की बेटी अलीना से ही हमजा (रणवीर सिंह) का किरदार शादी करता है। इस आड़ में वह अपना जासूसी मिशन पूरा करता रहता है।
जमील का किरदार भ्रष्ट राजनेता का था और उसके तार अपराधियों के साथ जुड़ते थे। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया।
पहले पार्ट में तो यह किरदार दर्शकों को बस एक साइड कैरेक्टर जैसा लगा लेकिन ‘धुरंधर 2’ में इसी किरदार ने सबको चौंका दिया। फिल्म के क्लाइमैक्स में इसकी असल पहचान सामने आते ही दर्शक हैरान रह जाते हैं।
'धुरंधर 2' कर रही तगड़ी कमाई
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मात्र चार दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़े पार कर दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।