सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Ayushmann Khurrana Calls Ranveer Singh Lion Of Hindi Cinema Talks About Aditya Dhar

आयुष्मान खुराना ने 'धुरंधर 2' स्टार रणवीर सिंह को बताया 'हिंदी सिनेमा का शेर', निर्देशक के बारे में कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 22 Mar 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Ayushmann Khurrana On Dhurandhar 2: 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। फिल्म का क्रेज फैंस और सेलेब्स के बीच अभी भी बना हुआ है।

Dhurandhar 2 Ayushmann Khurrana Calls Ranveer Singh Lion Of Hindi Cinema Talks About Aditya Dhar
आयुष्मान खुराना और धुरंधर द रिवेंज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आयुष्मान खुराना ने हाल ही में 'धुरंधर 2' देखी। आयुष्मान फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह के अभिनय से बेहद प्रभावित हुए। आयुष्मान ने सोशल मीडिया हैंडल पर रणवीर सिंह और आदित्य धर के बारे में अहम बातें लिखी हैं।

Trending Videos

आयुष्मान ने शेयर किया पोस्ट
आयुष्मान खुराना ने हील ही में 'धुरंधर' का सीक्वल देखा। इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर के बारे में खास बातें लिखी हैं। आयुष्मान ने रणवीर को 'हिंदी सिनेमा का शेर' बताया। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की भी प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिय धर के बारे में लिखी यह बात
आयुष्मान खुराना ने 'धुरंधर' की सराहना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि तीन दिन बीत गए, लेकिन वे अभी भी इस शानदार जासूसी थ्रिलर से बाहर नहीं निकल पाए हैं। आयुष्मान ने लिखा कि हम आदित्य धर के युग में जी रहे हैं। वे सिर्फ एक खास तरह की फिल्मों के मास्टर नहीं हैं, बल्कि हर तरह की फिल्म में महारत रखते हैं। 

रणवीर सिंह को बताया 'हिंदी सिनेमा का शेर'
आयुष्मान ने रणवीर सिंह को 'हिंदी सिनेमा का शेर' बताया और उनकी शानदार एक्टिंग की तारीफ की। आयुष्मान ने फिल्म के बाकी कलाकारों जैसे अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा की भी प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि हिंदी सिनेमा ने फिर से शिखर छू लिया है।

'धुरंधर 2' में किसने निभाया किसका किरदार

  • रणवीर सिंह- हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रांगी
  • राकेश बेदी- जमील जमाली
  • सारा अर्जुन- यालीना जमाली
  • अर्जुन रामपाल- मेजर इकबाल
  • आर माधवन- अजय सान्याल
  • संजय दत्त- एसपी चौधरी असलम
  • दानिश पंडोर- उजैर बलोच
  • गौरव गेरा- आलम

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की और 102.55 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन करीब 113 करोड़ की कमाई हुई। पेड प्रीव्यू शोज से भी 43 करोड़ आए। भारत में कुल कमाई अब 339.27 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है, जबकि दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 


यह भी पढ़ें: हनीमून पर थाईलैंड गए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, देखें वायरल तस्वीर; फैंस बोले- 'किसी की नजर न...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed