जनरल अकाउंट्स के पेपर में पहुंचे 'धुरंधर 2' के किरदार, वायरल हुई फोटो; लोगों ने कहा- ‘सर भी फिल्म के फैन हैं’
Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज अब सिर्फ सिनेमाघरों तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब ये क्लासरूम तक पहुंच गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
फिल्म धुरंधर 2 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अकाउंट्स एग्जाम पेपर की फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें फिल्म के कुछ किरदारों के नाम सवालों में शामिल किए गए थे। लोग भी इसपर कई मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
पेपर में धुरंधर के किरदार
बताया जा रहा है कि इस पेपर में फिल्म के किरदार जैसे रहमान, डकैत, हमजा अली मजारी, जमाली और अन्य के नाम प्रश्नों में शामिल किए गए थे। उदाहरण के तौर पर, कुछ सवालों में इन कैरेक्टर्स से जुड़ी सिचुएशन्स पूछी गई थीं, जिससे एक जनरल अकाउंट्स का पेपर भी काफी मजेदार और दिलचस्प बन गया।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वायरल पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स भी खूब मजे ले रहे हैं। किसी ने लिखा, ‘फिल्म इतनी पॉपुलर है कि अकाउंट्स के टीचर भी इसके फैन बन गए हैं’, तो किसी ने इसे पढ़ाई को मजेदार बनाने का नया तरीका बताया। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस तरह के सवाल छात्रों को एक्साइटिंग तरीके से सोचने पर मजबूर करते हैं और स्टैंडर्ड पेपर की बोरियत को कम करते हैं।
बता दें कि 'धुरंधर 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1 हजार करोड़ की कमाई कर ली है। मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं।
