सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Climax Play Rasputin Song Connect To Russian history

‘धुंरधर 2’ के क्लाइमैक्स में बजा ‘रासपुतिन’ गाना, क्या है रूसी कनेक्शन; इतिहास के बंद पन्ने खोलती है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 26 Mar 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Climax And Rasputin Song: फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कई पुराने गानों को रीमेक किया गया। लेकिन क्लाइमैक्स के एक सीन में कुछ देर के लिए एक गाना ‘रा रा रासपुतिन’ बजता है। फिल्म के क्लाइमैक्स को यह गाना खास बना देता है। लेकिन क्या आप इस गाने और इसके पीछे के इतिहास के बारे में जानते हैं।  

Dhurandhar 2 Climax Play Rasputin Song Connect To Russian history
'धुरंधर 2' का क्या है रासपुतिन कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। 600 करोड़ क्लब में यह फिल्म शामिल हो चुकी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म का क्लाइमैक्स सीन और इसमें बजा ‘रा रा रासपुतिन’ गाना खूब ट्रेंड कर रहा है। जानिए, इस गाने और उससे जुड़े इतिहास के बारे में। 

Trending Videos

Dhurandhar 2 Climax Play Rasputin Song Connect To Russian history
फिल्म 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में बजा रासपुतिन सॉन्ग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्लाइमैक्स सीन में रासपुतिन गाना ही क्यों रखा गया? 
बोनी एम म्यूजिक बैंड का गाना ‘रा रा रासपुतिन’ इन दिनों ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में सुनने को मिल रहा है। क्लाइमैक्स में जब आईएसआई चीफ शमशाद हसन (राज ज़ुत्शी) हमजा को पकड़ लेते हैं, उसे बुरी तरह मारते हैं, तब अजय सान्याल (आर माधवन) यानी आईबी चीफ का फोन आता है। वह शमशाद को एक वीडियो भेजता है, जिसमें शमशाद पाकिस्तानी सीक्रेट को इजरायली लोगों बेचते हैं। इसी वीडियो में ‘रा रा रासपुतिन’ गाना बजता है। यही वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाकर सान्याल, हमजा (रणवीर सिंह) को पाकिस्तान से बाहर निकालता है। अब सवाल है कि ‘रा रा रासपुतिन’ गाना ही क्यों इस सीन के लिए चुना गया है। दरअसल, यह महज एक गाना नहीं है, इस गाने में एक ताकतवर शख्स की बात की जाती है। इस शख्स का नाम रूस के इतिहास में बहुत गर्व से लिया जाता है। इस शख्स ने रूस की राजनीति के परिदृश्य को हिलाकर रख दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Climax Play Rasputin Song Connect To Russian history
रासपुतिन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आखिर कौन था रासपुतिन?
18वीं में रूस के जार के महल में एक वैद्य था, उसका नाम ग्रिगोरी रासपुतिन था। कहा जाता है कि उसके पास कुछ खास तरह की शक्तियां थीं। किसी तरह से उसने महारानी एलेक्जेंड्रा का दिल और भरोसा जीत लिया। उसके बेटे की बीमारी को ठीक कर दिया। आगे चलकर वह रूस के शासन को पर्दे के पीछे से चलाने लगा। वह सत्ता और शक्ति का दूसरा नाम बन चुका था। सत्ता का नशा उसके सिर पर चढ़कर बोलने लगा, वह अपने पद और शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने लगा। आखिर में जब उसके कारण रूस का शासन प्रभावित हुआ तो उसकी हत्या की साजिश रची गई। 

आज भी रहस्य है रासपुतिन की हत्या 
साल 1916 में रासपुतिन की हत्या करवा दी गई। लेकिन उसकी माैत इतिहास में अमर हो गई। कहा जाता है कि प्रिंस फैलिक्स यूसुपोव के कहने पर रासपुतिन को पहले साइनाइड वाला केक और शराब दी गई। इससे भी वह बच गया। बाद में उसे गोली मार दी गई लेकिन इसके बाद भी वह नहीं मरा। गोली मारने के बाद उसे पीटा गया, ठंड के दिनों में नदी में फेंक दिया गया। इसके बाद की कहानी किसी को नहीं पता कि सच में रासपुतिन मरा या नहीं। आगे चलकर उसकी जिंदगी और मौत की कहानी को मिलाकर ‘रा रा रासपुतिन’ गाना लिखा गया। उसके बारे में आज भी कहा जाता है कि रासपुतिन को मारा नहीं जा सकता है। 

म्यूजिक बैंड की वजह से फेमस हुआ गाना 
1978 में रिलीज हुआ ‘रा रा रासपुतिन’ गाना बोनी एम म्यूजिक बैंड ने रिलीज किया। इस गाने में रासपुतिन की महानता और बहादुरी का जिक्र मिलता है। यह गाना इंग्लिश भाषा में है और दुनिया के कई देशों में मशहूर है, म्यूजिक चार्ज में शामिल है। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर यह गाना खूब सुनने को मिलता है। ‘धुरंधर 2’ में भी इस गाने को इस्तेमाल करके बहादुरी, सत्ता और ताकत की कहानी को बयां करने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed