सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking Collection: ranveer Singh Movie expected to perform well at the box office

कोई नहीं है टक्कर में! 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड;  'बाहुबली 2' को चटा दी धूल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 18 Mar 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Advance Booking Box Office: फिल्म 'धुरंधर 2' कल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है? पढ़िए रिपोर्ट

Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking Collection: ranveer Singh Movie expected to perform well at the box office
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। कल गुरुवार को यह इंतजार पूरा होने जा रहा है। इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है और एडवांस टिकट बुकिंग के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में इसने 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ओपनिंग डे पर कैसा प्रदर्शन करेगी? एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से समझते हैं....

Trending Videos

Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking Collection: ranveer Singh Movie expected to perform well at the box office
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या नोट छापने की मशीन बनेगी 'धुरंधर 2'?
बीते वर्ष दिसंबर में आई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई कीर्तिमान स्थापित किए। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म है। ऐसे में सवाल है कि क्या इसका सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' भी ऐसा ही जादुई कलेक्शन जुटाएगी? फिलहाल एडवांस बुकिंग की स्थिति देखकर ऐसा कहा जा सकता है। हालांकि, पूरी स्थिति तो सिनेमाघरों में फिल्म लगने और उस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। आज बुधवार 18 मार्च को इस फिल्म के कुछ जगह पेड प्रीव्यू शो होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीव्यू शो से यह 30 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking Collection: ranveer Singh Movie expected to perform well at the box office
फिल्म 'धुरंधर 2' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

एडवांस बुकिंग में कैसी है 'धुरंधर 2' की स्थिति?
एडवांस बुकिंग के मामले में बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसके नौ लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इसके 990500 टिकट बिक चुके हैं। यह करीब 12422 शो के लिए हैं। देशभर में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 42.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटा लिया है। कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking Collection: ranveer Singh Movie expected to perform well at the box office
धुरंधर 2-बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
फिल्म 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। 'बाहुबली 2' के हिंदी पट्टी में पहले दिन 6.50 लाख रुपये के टिकट बिके थे। यह एडवांस बुकिंग के मामले में पहले पायदान पर थी, मगर 'धुरंधर 2' ने इसकी कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। एडवांस बुकिंग के मामले में इन फिल्मों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है
 

फिल्म एडवांस बुकिंग में स्थिति 
बाहुबली 2 (हिंदी) 6.50 लाख टिकट
जवान  5.57 लाख टिकट
पठान 5.56 लाख टिकट
केजीएफ: चैप्टर 2 (हिंदी) 5.15 लाख टिकट
एनिमल 4.60 लाख टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed