सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Day 3 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Cross 300 Crore Total Earning

रिलीज के बाद शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने की सबसे ज्यादा कमाई, 300 करोड़ क्लब में मारी एंट्री; तोड़े कई रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 22 Mar 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Day 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई की है। साथ ही 300 करोड़ क्लब में भी यह फिल्म शामिल हो चुकी है। वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की। इसके अलावा कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है। जानिए, ‘धुरंधर 2’ का तीसरे दिन का कलेक्शन। 

Dhurandhar 2 Day 3 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Cross 300 Crore Total Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए तीन दिन हुए हैं। हर दिन यह फिल्म अपने कलेक्शन से चौंका रही है। फिल्म ने शनिवार को रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई की है। ‘धुरंधर 2’ ने कितना कलेक्शन किया है? किन फिल्मों के कलेक्शन को पार किया है। साथ ही जानिए, थिएटर में साथ रिलीज हुई ‘उस्ताद भगत सिंह’ का क्या हाल है। 

Trending Videos
 

 

Dhurandhar 2 Day 3 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Cross 300 Crore Total Earning
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 339.27 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। रिलीज के तीसरे दिन ही यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Day 3 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Cross 300 Crore Total Earning
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म 
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के जरिए भी हैरान किया है। अब तब इसने वर्ल्डवाइड 370 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ चुकी है। इसने प्रभास की फिल्म ‘राजा साहब’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर दिया है। ‘राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208.38 करोड़ रुपये था। अब ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का पीछा कर रही है।  

Dhurandhar 2 Day 3 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Cross 300 Crore Total Earning
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड 
‘धुरंधर 2’ ने अब तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साथ ही कुछ बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है। 

  • ‘वाॅर 2’ ने 236.55 का कुल कलेक्शन किया था, ऐसे में देखा जाए तो ‘धुरंधर 2’ ने इसके कलेक्शन को पार कर लिया है। ऐसा फिल्म ने तीसरे दिन में ही कर लिया। 
  • ‘टाइगर जिंदा है’ ने भी  339.16 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • 'सैयारा' ने 337.78 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। 
  • 'बजरंगी भाईजान' का कुल कलेक्शन भी 320.34 रहा। 
  • 'वॉर' ने भी सिर्फ 318.01 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे। 
  • इसी तरह ‘पद्मावत’ ने 302.15 करोड़ रुपये और ‘सुल्तान’ ने 300.45 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।   

Dhurandhar 2 Day 3 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Cross 300 Crore Total Earning
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘उस्ताद भगत सिंह’ का क्या रहा हाल?
इन दिनों पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 9.15 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि दूसरे दिन इसने 9.25 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 52.90 करोड़ रुपये हो चुका है। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के आगे यह फिल्म पस्त ही नजर आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed