कौन हैं बड़े साहब? हमजा की मौत से लेकर रहमान डकैत की वापसी तक; ‘धुरंधर 2’ की फैन थ्योरीज सुनकर उड़ जाएंगे होश
Dhurandhar 2 Fans Theories: कल सिनेमाघरों में फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज साफ नजर आ रहा है। कुछ फैंस की दीवानगी ऐसी है, जो कहानी को लेकर अलग-अलग थ्योरीज बुन रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ को लेकर कई फैंस थ्योरीज चल रही हैं।
विस्तार
इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक में आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की चर्चा है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। कल ‘धुरंधर 2’ थिएटर में दस्तक देगी। लेकिन रिलीज से पहले ही फैंस ने इसकी स्टोरीलाइन काे लेकर कई थ्योरीज बना रखी हैं। जानें, ऐसी ही कुछ चर्चित फैन थ्योरीज के बारे में।
क्या हमजा का किरदार फिल्म में मर जाएगा?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में दिखाया गया था कि अलीना यानी हमजा की पत्नी बंदूक हाथ में लिए खड़ी है। इससे फैंस ने अंदाजा लगाया कि अलीना के सामने हमजा (रणवीर सिंह) का राज खुल जाएगा। उसे पता चल जाएगा कि वह पाकिस्तान में भारत का सीक्रेट एजेंट है। ऐसे में फैंस को लगता है कि शायद हमजा की मौत अलीना के हाथों हो सकती है।
बड़े साहब और दाउद इब्राहिम का कनेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर’ में बड़े साहब का जिक्र कई बार हुआ। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि इस किरदार को इमरान हाशमी या सलमान खान निभा सकते हैं लेकिन ऐसी कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट मेकर्स ने नहीं की है। बता दें कि बड़े साहब का किरदार फिल्म में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन दिखाया गया। इस बात काे देखते हुए फैंस काे लगता है कि बड़े साहब दाउद इब्राहिम या अजहर मसूद जैसे लोग हो सकते हैं। यह दोनों ही भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि बड़े साहब का रहस्यमयी किरदार पाकिस्तान के पॉलिटिकल बैकग्राउंड से भी हो सकता है।
रहमान डकैत की ‘धुरंधर 2’ में वापसी
फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के किरदार की मौत पर खत्म हुई। इसके बावजूद कुछ फैंस को लगता है कि यह किरदार फिल्म ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा होगा। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि रहमान डकैत का किरदार फ्लैशबैक के जरिए ‘धुरंधर 2’ में दिखाया जाएगा।
यामी गौतम का किरदार करेगा हमजा की मदद
यामी गौतम की एंट्री भी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में हो सकती है। फैंस थ्योरी की मानें तो फिल्म में उनका किरदार हमजा (रणवीर सिंह) की मुश्किल वक्त में मदद करेगी। यामी का किरदार एक डॉक्टर का हो सकता है। यामी इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी हैं और फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ का भी हिस्सा थीं। ऐसे में फैंस को लगता है कि ‘धुरंधर 2’ में भी यामी जरूर शामिल होंगी।
फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी बतौर सीक्रेट एजेंट हमजा बनता है। वह पाकिस्तान के ल्यारी में मौजूद अपराधियों को एक-एक करके मारता है। साथ ही उसकी हिट लिस्ट में कई और नाम भी शामिल हैं। फैंस का मानना है कि वह जिन चुनिंदा लोगों को मार रहा है, उनका कनेक्शन पास्ट में किसी घटना से जाकर जुड़ेगा। जसकिरत सिर्फ अपने देश के लिए ऐसा नहीं कर रहा है, इसमें उसका पर्सनल रिवेंज यानी बदला भी शामिल है।
अब देखना होगा कि क्या 19 मार्च को फैंस की यह थ्योरीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ में सच होती हैं या नहीं।
कमेंट
कमेंट X