‘धुरंधर 2’ के बाद इस पाकिस्तानी राजनेता की ट्रोलिंग, खूब हुई फजीहत; यूजर्स बोले- ‘शेखी बघारने से घबराहट तक…’
Pakistani Politician Nabil Gabol Trolling: इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ का बोलबाला है। फिल्म ने चौथे दिन ही 400 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। इसी बीच एक पाकिस्तानी राजनेता सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहा है। इस राजनेता का फिल्म ‘धुरंधर 2’ से खास कनेक्शन भी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने हैरान कर दिया है। यह फिल्म देश और दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी है। पाकिस्तान में रिलीज ना होने के बाजवूद भी ‘धुरंधर 2’ को लेकर वहां भी खूब चर्चा है। साथ ही एक पाकिस्तानी राजनेता इस फिल्म की वजह से ट्रोल भी हो रहा है। जानिए कौन है वो? और फिल्म ‘धुरंधर 2’ से उसका नाता है।
क्यों ट्रोल हुआ पाकिस्तानी राजनेता?
‘धुरंधर 2’ के बाद पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल सोशल मीडिया पर अब ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होने पर नबील गबोल ने दावा किया था, फिल्म ‘धुरंधर’ में पॉलिटिशियन जमील जमाली का किरदार उनसे ही इंस्पायर है। अब ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली को भारत का जासूस फिल्म में दिखाया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तानी राजनेता को ट्रोल कर रहे हैं, दरअसल वह अपने पुराने बयान से अब पल्ला झाड़ रहे हैं।
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
नबील गबोल को लेकर एक यूजर ने ट्विटर पर कमेंट किया, ‘पहले बड़े गर्व से दावा कर रहे थे कि 'धुरंधर' का किरदार जमील जमाली उन्हीं से प्रेरित था। वे मुस्कुराते, शरमाते और इंटरव्यू में इस बात को खुलेआम स्वीकार करते थे। लेकिन अब 'धुरंधर 2' आने के बाद अचानक उनका सुर बदल गया है और वे कह रहे हैं कि यह तो मैं बिल्कुल भी नहीं हूं। शेखी बघारने से लेकर घबराहट तक का यह सफर कितनी तेजी से तय हुआ।’
इसी तरह एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म देखने के बाद इसे आदमी से डर लगता है।’ एक यूजर ने कहा कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद इस राजनेता के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।
Nabil Gabol was proudly claiming Dhurandhar’s Jameel Jamali was inspired by him—smiling, blushing, owning it in interviews.
— Mr.Kaindal (@mrkaindaluk07) March 21, 2026
Now after Dhurandhar 2, suddenly it’s ‘not me at all’ 😭
From flex to panic real quick…
At this rate, don’t be surprised if Pak Army picks him up and… pic.twitter.com/fpc7Dysivz
After watching #dhurandhar2 i am scared for this man. Iykyk 😭😭😹😹 pic.twitter.com/rxU7tQYLIr
— lakshman (@rebel_notout) March 19, 2026
ये खबर भी पढ़ें: पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स से की रॉयल्टी की मांग? रणवीर सिंह की फिल्म से खास है कनेक्शन
‘धुरंधर 2’ ने चार दिन में की छप्परफाड़ कमाई
फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इसने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज के बाद चौथे दिन यह फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 454.12 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। यह 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं मेकर्स का दावा है कि 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 761 करोड़ रुपये की कमाई की है।