सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 OTT Release know When Where To Watch Aditya Dhar Ranveer Singh Sara arjun rakesh Sanjay report

Dhurandhar 2: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'धुरंधर 2', जानिए कब और कहां देख सकेंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 19 Mar 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar The Revenge OTT Release: आदित्य धर की 'धुरंधर द रिवेंज' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?

Dhurandhar 2 OTT Release know When Where To Watch Aditya Dhar Ranveer Singh Sara arjun rakesh Sanjay report
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आज फिल्म की रिलीज का पहला दिन है, इसलिए हर कोई अपनी राय पेश कर रहा है, लेकिन ज्यादातर दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है। दर्शकों को इसका एक्शन, कहानी और अभिनय बहुत पसंद आ रहा है।

Trending Videos

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?
पहली फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के तुरंत बाद नेटफ्लिक्स पर आ गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 'धुरंधर 2' के डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में बिके हैं। हो सकता है कि इस बार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’ या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'धुरंधर 2' में क्या है खास
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' आदित्य धर ने निर्देशित की है। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकार हैं। यह एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जिसमें एक गुप्त भारतीय खुफिया एजेंट कराची के अपराधियों से बदला लेता है और बड़े खतरों का सामना करता है।

यह भी पढ़ें: राहुल वैद्य-दिशा परमार ने खरीदा सपनों का घर, बेटी संग की गृह प्रवेश की पूजा; शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed